देश में तेजी से कम हो रहे हैं कोरोना मामले, बीते 24 घंटों में 1259 नए केस, 1705 हुए डिस्चार्ज
देश में तेजी से कम हो रहे हैं कोरोना मामले, बीते 24 घंटों में 1259 नए केस, 1705 हुए डिस्चार्ज
नई दिल्ली, 29 मार्च: भारत में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से गिरावट जारी है। भारत में आज कोरोना वायरस के 1259 नए मामले दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में 1705 लोग कोविड-19 से ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। वहीं एक दिन में 35 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, सक्रिय मामलों में भी गिरावट आई है। देश में एक्टिव केसों की संख्या 15 हजार 378 है।
Recommended Video

सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.04 प्रतिशत शामिल है। देश में फिलहाल कोरोना रिकवरी रेट 98.75 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा है कि दैनिक सकारात्मकता दर 0.22 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.25 प्रतिशत है।
देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4,30,21,982 है। वहीं कुल रिकवरी केसों की संख्या 4,24,85,534 है। देश में अब तक कोरोना से हुई कुल मौतों की संख्या 5,21,070 है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 183.53 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है। कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,83,53,90,499 है।












Click it and Unblock the Notifications