दो दिन की राहत के बाद बढ़े कोरोना केस, 24 घंटों में मिले 23,529 नए मरीज, 311 मौतें
दो दिन की राहत के बाद बढ़े कोरोना केस, 24 घंटों में मिले 23,529 नए मरीज, 311 मौतें
नई दिल्ली, 30 सितंबर: भारत में कोरोनो वायरस के मामले बीते दो दिनों के राहत के बाद फिर से बढ़ गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गुरुवार (23 सितंबर) को पिछले 24 घंटों में 23,529 कोरोना केस सामने आए हैं। वहीं 311 लोगों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे में 28,718 लोग कोविड-19 से रिकवर हुए हैं। देश में फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या 2 लाख 77 हजार 020 है। वहीं कोरोना से कुल हुई मौतों की संख्या 4 लाख 48 हजार 062 है।
Recommended Video

देश में कोरोना के कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,37,39,980 है। वहीं अब तक कुल हुए रिकवरी की संख्या 3,30,14,898 है। कोरोना एक्टिव केस मार्च 2020 से सबसे निचले स्तर पर है। भारत में 20 हजार से ज्यादा दैनिक आंकड़े 4 दिन के बाद सामने आई है।
वहीं वैक्सीनेशन की बात करें तो देश में अब तक 88 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन दी गई है। सामने आई ताजा रिपोर्ट के मुताबिक देश में अब तक 88,34,70,578 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई है। देश में बीते 24 घंटे में 65 लाख 34 हजार 306 वैक्सीन की खुराक लगाई गई है।
भारत में कोरोना वायरस के मामले सबसे अधिक केरल से सामने आ रहे हैं। केरल में पिछले 24 घंटे में 12,161 कोरोना के मामले सामने आए हैं और वहीं 155 लोगों की मौत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications