कोरोना की रफ्तार हुई कुछ कम: 24 घंटों में 35342 नए केस, 483 की मौत
नई दिल्ली, 23 जुलाई। देश में कोरोना के मामलों में आज कुछ कमी देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 35,342 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 38740 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं। वहीं कोरोना से मरने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 483 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में अभी तक कोरोना संक्रमण के कुल 3,12,93,062 सामने आ चुके है जबकि 3,04,68,079 ठीक हो चुके हैं। वहीं देश में कोरोना से अभी तक 4,19,470 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल अभी भी भारत में कोरोना के 4,05,513 एक्टिव केस हैं। कोरोना टीकाकरण की बात करें तो अभी तक 42,34,17,030 कोरोना की खुराक लोगों की दी जा चुकी है।
Recommended Video

पिछले 24 घंटों मे देश में कोरोना की 54 लाख से अधिक डोज दी गई है। देश में अभी भी तक राज्यों को कुल 43.87 वैक्सीन मुहैया कराई जा चुकी है जिसमे से 2.75करोड़ वैक्सीन की डोज अभी भी उपलब्ध हैं। वहीं कोरोना टेस्टिंग की बात करें तो अभी तक कुल 45,29,39,545 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। वहीं 22 जुलाई को 16,68,561 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ है। देश में संक्रमण की दर की बात करें तो यह लगातार 32वे दिन 5 फीसदी से कम रहा है, यह 2.12 फीसदी है।
वहीं देश में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा अभी भी बना हुआ है। एम्स दिल्ली के डायरेक्टर ने संभावना जताई है कि कोरोना की तीसरी लहर सितंबर माह में आ सकती है। उन्होंने कहा कि कोरोना के मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है लेकिन जिस तरह से पर्यटन स्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो रही है वह संक्रमण के खतरे को बढ़ा रही है।












Click it and Unblock the Notifications