डरा रहे हैं भारत में फिर से बढ़ते कोरोना मामले, बीते 24 घंटों में 12,847 नए केस, 14 मरीजों की मौत

डरा रहे हैं भारत में फिर से बढ़ते कोरोना मामले, बीते 24 घंटों में 12,847 नए केस, 14 मरीजों की मौत

नई दिल्ली, 17 जून: भारत में कोरोना वायरस के मामलों में फिर से बढ़ोतरी देखी जा रही है। देश में शुक्रवार (17 जून) को फिर पिछले 24 घंटों में 12,847 नए कोरोना केस सामने आए हैं। वहीं इस दौरान एक दिन में 7,985 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। भारत में पिछले 24 घंटों में 14 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 63,063 है।

Recommended Video

    Covid-19 India Update: देश में आज 12,847 नए केस, एक्टिव केस 63 हजार से ऊपर | वनइंडिया हिंदी | *News
    देश में क्या है कोरोना की स्थिति

    देश में क्या है कोरोना की स्थिति

    भारत में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 4,32,70,577 है। वहीं कोरोना से कुल रिकवर हुए लोगों की संख्या 4,26,82,697 है। वहीं देश में अब तक कोरोना वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या 5,24,817 है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,95,84,03,471 है।

    देश में कोरोना रिकवरी रेट 98.65 फीसदी

    देश में कोरोना रिकवरी रेट 98.65 फीसदी

    देश में कोरोना रिकवरी रेटों में भी बढ़ोतरी हुई है। भारत में फिलहाल कोरोना रिकवरी रेट 98.65 प्रतिशत है। वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 2.35 प्रतिशत है और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 2.38 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 18-59 वर्ष की आयु के लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की कुल 3,661,899 बूस्टर डोज दी गई हैं।

    दिल्ली में बढ़ रहे हैं कोरोना मामले

    दिल्ली में बढ़ रहे हैं कोरोना मामले

    पिछले 10 दिनों में दिल्ली में 7,100 से अधिक कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दैनिक मामलों में वृद्धि के बीच, सकारात्मकता दर भी बढ़ गई है। 7 जून को दिल्ली में डेली पॉजिटिविटी रेट 1.92 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 7.01 प्रतिशत हो गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+