देश में लगातार कम हो रहे हैं कोरोना मामले, बीते 24 घंटों में 795 नए केस, 1208 कोविड मरीज हुए ठीक
देश में लगातार कम हो रहे हैं कोरोना मामले, बीते 24 घंटों में 795 नए केस, 1208 कोविड मरीज हुए ठीक
नई दिल्ली, 05 अप्रैल: देश में लगातार कोरोना वायरस के मामले कम हो रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 795 नए केस सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 1208 कोविड-19 के मरीज ठीक हो गए हैं। बीते एक दिनों में कोरोना वायरस से 58 मरीजों की मौत हुई है। देश में एक्टिव केसों की संख्या 12 हजार 54 है, जो कुल कोरोना केसों के 0.03 प्रतिशत है।

Recommended Video
मंगलवार (05 अप्रैल) को अपलोड किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 5 लाख 21 हजार 416 हो गई। देश में कोरोना से उबरने वाले लोगों की संख्या अब बढ़कर 4,24,96,369 हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों की संख्या कुल संक्रमणों का 0.03 प्रतिशत है, जबकि नेशनल कोरोना रिकवरी रेट
98.76 प्रतिशत है।
भारत ने सोमवार (04 अप्रैल) को 715 दिनों में पहली बार 1,000 से कम नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए थे। भारत का कोरोना टैली 19 दिसंबर 2020 को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गया था। देश ने 4 मई को दो करोड़ कोरोना वायरस मामलों और पिछले साल 23 जून को तीन करोड़ के आंकड़ों को पार किया था।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दैनिक सकारात्मकता दर 0.29 प्रतिशत और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.22 प्रतिशत दर्ज की गई।
देश में कोरोना वायरस के खिलाफ अब तक कुल 1,84,87,33,081 टीके लगाए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें सहरुग्णता के कारण हुई हैं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, "हमारे आंकड़ों का भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के साथ मिलान किया जा रहा है।"












Click it and Unblock the Notifications