कोरोना के मामलों में गिरावट: नए केस मिले 6,563, एक्टिव मामले भी 572 दिन बाद घटकर हुए 82,267

कोरोना के मामलों में गिरावट: नए केस मिले 6563, एक्टिव मामले भी 572 दिन बाद घटकर हुए 82267

नई दिल्ली, 20 दिसंबर: कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच भारत में आज कोविड-19 के दैनिक आंकड़ों में गिरावट दर्ज की गई है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 6,563 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान एक दिन में 8,077 लोगों की कोविड-19 से रिकवरी हुई है। वहीं 132 लोगों की कोरोना से मौत हुई। देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों में भी कमी आई है। देश में देश में कोरोना वायरस के सक्रिय केस 82,267 हैं , जो पिछले 572 दिनों में सबसे कम हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में रिकवरी रेट 98.39 फीसदी है।

Recommended Video

    Coronavirus Case India Today: 24 घंटे में कोरोनावायरस के 6,563 नए केस दर्ज | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    कोरोना से अब तक कुल हुई मौतों की संख्या 4,77,554 है। तो वहीं अब तक कोरोना से ठीक हुए कुल लोगों की संख्या 3,41,87,017 है। संक्रमण के कुल केस 3,47,46,838 है। देश में 16 जनवरी 2021 से शरू हुए वैक्सीनेशन अभियान का आंकड़ा 1,37,67,20,359 पर पहुंच गया है।

    देश में 35 दिनों में सबसे कम 132 लोगों की मौत हुई है। वहीं 24वें दिन 10 हजार से कम के नए मामले सामने आए हैं। 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस के मामले में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। केरल में 2,995 नए केस और 69 मौतें , महाराष्ट्र में 902 नए केस और 9 मौतें हुई हैं। वहीं तमिलनाडु में 610 नए मामले सामने आए हैं।

    भारत में पिछले 7 दिनों के नए मामले के बीच का अंतर -20% है। देश में बीते 24 घंटों में 15.82 लाख वैक्सीन की डोज दी गई है। वहीं कुल वैक्सीनेशन आंकड़ा 137.67 करोड़ है।

    54.98 करोड़ लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग गई है। देश में कोरोना पॉजिटिविटी दर 0.75% है। 21वें दिन पॉजिटिविटी रेट 1% से भी कम है। देश में 8.77 लाख नए कोविड टेस्ट किए गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+