देश में अभी टला नहीं है कोविड 19 का खतरा, बीते 24 घंटों में आए कोरोना के 4777 नए केस

कोरोना अपडेट: बीते 24 घंटों में आए कोरोना के 4777 नए केस

नई दिल्ली, 25 सितंबर: देश में कोरोना वायरस की जो रफ्तार दिख रही है, उससे यह बात साफ स्पष्ट है कि कोविड-19 का खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है। लेकिन, कोरोना वायरस के मामलों में अभी भी उतार-चढ़ाव जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार 25 सितंबर को जो डेटा जारी किया है उसके मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,777 नए मामले सामने आए है। वहीं, एक्टिव केसों की संख्या में भी 442 केस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौजूदा समय में देश में 43,994 एक्टिव केस हैं।

coronavirus update: India reports 4,777 fresh cases in the last 24 hours

स्वास्थ्य मंत्रालय ने 25 सितंबर को जो डेटा जारी किया है उसके मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में 4,777 नए कोरोना केस सामने आए है। जबकि, कोविड 19 से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 5,196 है। बता दें कि देश में त्योहारों का सीजन जारी है, ऐसे में आशंका जताई जा रही थी कि कोविड-19 के केस फिर से बढ़ सकते हैं। लेकिन टीकाकरण की वजह से हालात पूरी तरह से कंट्रोल में हैं। लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय मुताबिक, भारत में कोविड-19 से अब तक 5 लाख 28 हजार 510 लोगों की मौत हो चुकी है।

इतना ही नहीं, देश में 25 सितंबर को दैनिक सकारात्मकता दर 1.58 प्रतिशत दर्ज की गई थी। इसके साथ ही वैक्सीनेशन का आंकड़ा 2,17,56,67,942 तक पहुंच गया है। आपको बता दें कि शुक्रवार 24 सितंबर को भारत में कोविड 19 के 4,912 नए मामले सामने आए है। वहीं, एक्टिव केसों की संख्या में भी 845 केस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौजूदा समय में देश में 44,436 एक्टिव मरीज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+