कोरोना के बीते 24 घंटों में 20,408 नए केस, 54 की हुई मौत, पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी के पार

कोरोना के बीते 24 घंटों में 20,408 नए केस, 54 की हुई मौत, पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी के पार

नई दिल्ली, 30 जुलाई: कोरोना वायरस के दैनिक आंकड़ों में फिर से इजाफा हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार (30 जुलाई) को साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 20,408 नए मामले सामने आए हैं और 20,958 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं एक दिनों में कोविड-19 से 54 लोगों की मौत हुई है। देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 5.05 प्रतिशत से अधिक है। वहीं कोरोना एक्टिव केसों की बात की जाए तो वर्तमान में आंकड़े 1,43,384 है।

Recommended Video

    Covid-19 India Updates: एक दिन में इतने बढ़े नए केस, 54 लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी |*News
    coronavirus

    भारत में बीते दिन पंजीकृत सक्रिय मामले 1,43,988 थे। 24 घंटे में कोरोना एक्टिव केसलोएड में 604 मामलों की कमी दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.33 प्रतिशत शामिल है। देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 2,03,94,33,480 है। वहीं बीते 24 घंटों में 33 लाख 87 हजार 173 वैक्सीन डोज दी गई है।

    देश में फिलहाल कोरोना रिकवरी रेट 98.48 प्रतिशत और कुल रिकवरी डेटा 4,33,30,442 है। देश में अब कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 5,26,312 है। भारत में कोविड-19 महामारी के कारण पहली मौत मार्च 2020 में हुई थी।

    भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 29 जुलाई तक कोरोना के लिए 87,48,11,197 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। इनमें से शुक्रवार को 4,04,399 नमूनों की जांच की गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+