कोरोना अपडेट: बीते 24 घंटों में कोविड-19 के सामने आए 2529 नए केस, एक दिन में 12 मरीजों की मौत

कोरोना अपडेट: बीते 24 घंटों में कोविड-19 के सामने आए 2529 नए केस, एक दिन में 12 मरीजों की मौत

नई दिल्ली, 06 अक्टूबर: कोरोना वायरस केसों में अब भी देश के अंदर उतार-चढाव जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 06 अक्टूबर को जो डेटा जारी किया है उसके मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2 हजार 529 नए केस सामने आए हैं। वहीं, बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से 12 मरीजों की मौत हो गई है। जिसके बाद देश में कोरोना से हुई कुल मौतों का आंकड़ा 5 लाख 28 हजार 745 पहुंच गया है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटों में कोरोना केस में 25% का इजाफा | वनइंडिया हिंदी | *News
    coronavirus update India reports 2,529 fresh cases in the last 24 hours

    वहीं, देश में कोरोना के कुल केसों की संख्या 4,46,04,463 तक हो गई है। अगर कोरोना के एक्टिव केसों की बात करें तो देश में 32,282 एक्टिव केस है। अभी तक कोरोना संक्रमण से 4,40,43,436 मरीज ठीक होकर अस्पताल से अपने-अपने घर चले गए है। इसके साथ ही वैक्सीनेशन का आंकड़ा 2,18,84,20,182 तक पहुंच गया है।

    पांच अक्टूबर को देश में कोरोना के 2468 नए मामले दर्ज किए गए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने डेट जारी करते हुए बताया था कि कुल रिकवरी दर लगभग 98.74 प्रतिशत तक पहुंच गई है। अभी तक कुल रिकवरी का आंकड़ा 4,40,39,883 पहुंच गया है। देश में एक्टिव केस में गिरावट आई है। इसके साथ ही बुधवार को सक्रिय मामलों की संख्या 33,318 हो गई है।

    हालांकि, कोरोना संक्रमण की जो रफ्तार देश में दिख रही है, उससे यह बात साफ स्पष्ट है कि कोविड-19 का खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है। लेकिन, जो आज स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से डेट जारी हुआ है वो थोड़ी राहत देने वाला है। हालांकि, 5 अक्टूबर को जो आंकड़े सामने आए थे उसमें 61 मरीजों का इजाफा हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+