Coronavirus Update: फिर तेज हुई कोरोना की रफ्तार, 24 घंटों में सामने आए 2208 नए केस
Coronavirus Update: दीपावली के त्यौहार के बाद एक बार फिर कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार 28 अक्टूबर को कोरोना के ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटों में देश के अंदर कोरोना के 2208 नए मामले सामने आए हैं। एक दिन में ही कोरोना के मामले में दोगुना की वृद्धि हुई है। कल यानी 27 अक्टूबर को कोविड 19 के 1112 मामले दर्ज किए गए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना संक्रमित 3619 मरीज अस्पताल से ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। वहीं, कोरोना के एक्टिव केसों में लगातार कमी दर्ज की गई है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना के एक्टिव केस घटकर 19,398 हो गए हैं। कल यानी 27 अक्टूबर को देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 20821 थी। वहीं, देश का रोजाना का पॉजिटिविटी रेट 1.55 प्रतिशत है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक कुल 4 करोड़ 46 लाख 49 हजार 88 मामले सामने आ चुके हैं। तो वहीं, कोरोना संक्रमण से अब तक 4 करोड़ 41 लाख 691 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं, कोविड-19 से अब तक देश में 5 लाख 28 हजार 999 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 219.60 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications