हर दिन तेजी से बढ़ रहा है कोरोना, बीते 24 घंटों में 1.79 लाख नए केस दर्ज, 46,569 लोग हुए ठीक
हर दिन तेजी से बढ़ रहा है कोरोना, बीते 24 घंटों में 1.79 लाख नए केस दर्ज, 46,569 लोग हुए ठीक
नई

देश में कोरोना से हुई 4.83 लाख लोगों की मौत
भारत में कोरोना वायरस से अब तक 4 लाख 83 हजार 936 लोगों की मौत हो चुकी है। वही कोविड-19 के कुल मामले 3,57,07,727 है। वहीं कुल रिकवरी केस 3,45,00,172 है। देश में वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा 1,51,94,05,951 है। देश में कोरोना वायरस का दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 13.29 प्रतिशत है। वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 7.92 फीसदी है।

भारत में ओमिक्रॉन के कुल केस 4 हजार
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में ओमिक्रॉन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4 हजार 33 हो गई है। ओमिक्रॉन के 4,033 केस में से 1,552 लोग ठीक हो गए हैं। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। देश में ओमिक्रॉन के सबसे अधिक केस फिलहाल महाराष्ट्र और राजस्थान में है। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 1216 केस हैं। वहीं राजस्थान में ओमिक्रॉन के 529 मामले हैं।

बीते 24 घंटों में किए गए 13.52 लाख कोरोना टेस्ट
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर ) के मुताबिक भारत में बीते 24 घंटों में यानी 09 जनवरी को कोरोना वायरस के लिए 13,52,717 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं देश में अब तक कोविड-19 के लिए कुल 69,15,75,352 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications