जारी है कोरोना का प्रकोप: 24 घंटों में मिले 1.68 लाख नए मरीज, एक्टिव केस 8 लाख के पार
जारी है कोरोना का प्रकोप: 24 घंटों में मिले 1.68 लाख नए मरीज, एक्टिव केस 8 लाख के पार
नई दिल्ली, 11 जनवरी: भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए 11 जनवरी के आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,68,063 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान एक दिन में 69 हजार 959 मरीज कोविड-19 से ठीक हो गए हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना से 277 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 8 लाख के पार चली गई है। वर्तमान में भारत में कोविड-19 एक्टिव केसों की संख्या 8 लाख 21 हजार 446 है।
Recommended Video

कोरोना से अब तक 4 लाख 84 हजार हुई मौतें
भारत में कोरोना वायरस से अब तक 4 लाख 84 हजार 213 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल दैनिक आंकड़ों के मुकाबले कोरोना के डेथ रेट कम हैं। डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर के दौरान वायरस संक्रमित लोगों में गंभीर लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं। कोरोना के अब तक देश में कुल मामले 3,58,75,790 है। वहीं अब तक हुई कुल रिकवरी 3,45,70,131 है।

देश में वैक्सीनेशन आंकड़ा कितना पहुंचा?
भारत में 16 जनवरी 2021 से शुरू हुए वैक्सीनेशन अभियान के तहत देश में अब तक 1,52,89,70,294 वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। देश में तीन जनवरी से 15 से 18 साल के किशोरों को भी वैक्सीन डोज लगाई जा रही है। वहीं 10 जनवरी से 60 से अधिक उम्र वालों को और फ्रंटलाइन वर्कर और मेडिकल स्टाफ को बूस्टर डोज भी लगाई जा रही है। वैक्सीन की ये सुविधा वॉक-इन रखी गई है।

देश में ओमिक्रॉन के केस 4 हजार 461
देश में हालांकि ओमिक्रॉन की संख्या तेजी से नहीं बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में ओमिक्रॉन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4 हजार 461 हो गई है, जिसमें से 1 हजार 711 मरीज डिस्चार्ज हो गए हैं। देश में कोरोना वायरस का दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 10.64 फीसदी है।

देश में हर दिन 15 लाख से अधिक हो रही है कोरोना टेस्टिंग
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक भारत में 10 जनवरी को 15 लाख से अधिक कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के लिए 15,79,928 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं अब तक देश में कुल 69,31,55,280 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications