त्यौहार खत्म होते ही भयानक हुए कोरोना के आंकड़े, 24 घंटों के भीतर 501 लोगों की मौत और 12516 नए मरीज
त्यौहार खत्म होते ही भयानक हुए कोरोना के आंकड़े, 24 घंटों के भीतर 501 लोगों की मौत और 12516 नए मरीज
नई दिल्ली, 12 नवंबर: भारत में कोरोना वायरस की वजह हो रही मौत के आंकड़ों में इजाफा हो रहा है। त्यौहार खत्म होते ही कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या बढ़ी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार (12 नवंबर) को बीते 24 घटों में कोरोना से 501 मरीजों की मौत हुई है। वहीं पिछले 24 घंटों में 12,516 नए कोविड-19 के केस सामने आए हैं। इसी दौरान एक दिन में 13,155 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। देश में कोरोना वायरस के एक्टिव केस अब 1,37,416 हैं जो कि 267 दिनों में सबसे कम हैं। देश में कोरोना रिकवरी रेट 98.26 प्रतिशत है।
Recommended Video

भारत में फिलहाल कोरोना से कुल हुई मौतों का आंकड़ा 4,62,690 है। वहीं अब तक कुल रिकवरी 3,38,14,080 हुई है। देश में कुल संक्रमण के मामले 3,44,14,186 है। देश में अब तक कोरोना के खिलाफ 1,10,79,51,225 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 11,65,286 सैंपल टेस्ट किए गए थे। अब तक कुल मिलाकर 62,10,67,350 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
भारत में फिलहाल कोरोना केसों की सबसे अधिक संख्या केरल से आ रही है। केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 7,224 मामले सामने आए हैं। वहीं 47 लोगों की मौत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications