कोरोना के मामले में देश के अंदर आई मामूली कमी, पिछले 24 घंटे में सामने आए 18,738 नए केस

कोरोना के मामले में देश के अंदर आई मामूली कमी, पिछले 24 घंटे में सामने आए 18,738 नए केस

नई दिल्ली, 7 अगस्त: कोरोना वायरस महामारी अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। हालांकि, कोविड के बढ़ते मामलों के बीच रविवार को मामूली गिरावट दर्ज की गई। कोरोना वायरस से जुड़े आंकड़े जारी करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर देश में कोविड संक्रमण के 18,738 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले शनिवार 6 अगस्त को 19406 नए मामले सामने आए थे, जबकि इस दौरान 19928 मरीज ठीक हुए हैं।

coronavirus update india report 18738 new case in the last 24 hours

हालांकि राहत की सबसे बड़ी बात यह है कि कोरोना वायरस से सक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट एक बार फिर से बढ़ा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, मरीजों का रिकवरी रेट बढ़ने से देश में कोरोना वायरस के एक्टिव केस घटकर 1,34,933 हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से अभी तक कुल 43484110 मरीज ठीक हुए हैं। इसके अलावा अभी तक 526689 लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हो चुकी है।

देशभर में जारी है कोरोना टीकाकरण अभियान
वहीं, देश में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान भी तेजी से चल रहा है और अभी तक वैक्सीन की कुल 2,06,21,79,411 डोज दी जा चुकी हैं। इनमें से 32,73,551 डोज पिछले 24 घंटों के भीतर दी गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+