देश में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 17,698, बीते 24 घंटों में 2,706 नए केस और 25 मौतें
देश में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 17,698, बीते 24 घंटों में 2,706 नए केस और 25 मौतें
नई दिल्ली, 30 मई: भारत में कोरोना वायरस के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार (30 मई) को कहा कि कोरोना एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 17,698 हो गई है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.04 प्रतिशत हैं। बीते 24 घंटों में 2,706 नए कोरोना वायरस के केस दर्ज किए गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 25 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है।
Recommended Video

क्या है भारत में कोरोना की स्थिति
भारत में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,31,55,749 हो गई है। कोरोना से अब तक कुल हुई मौतों की संख्या 5,24,611 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 2,070 ठीक होने की सूचना मिली है। कोरोना से कुल हुई रिकवरी की संख्या 4,26,13,440 हो गई है।

देश में पॉजिटिविटी रेट 0.97 प्रतिशत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में दैनिक साप्ताहिक सकारात्मकता दर वर्तमान में 0.58 प्रतिशत है और दैनिक सकारात्मकता दर 0.97 प्रतिशत बताई गई है। केंद्र ने बताया कि अब तक कुल 85 करोड़ कोविड रेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से पिछले 24 घंटों में 2,78,267 टेस्ट किए गए हैं।

क्या है कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा
अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह 7 बजे तक भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज 193.31 करोड़ (1,93,31,57,352) से अधिक हो गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए कोरोना टीकाकरण 16 मार्च 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 3.38 करोड़ (3,38,07,441) से अधिक किशोरों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications