पिछले 24 घंटों के दौरान देश में मिले 23950 नए केस, 333 मरीजों की मौत

कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में मंगलवार को आई गिरावट के बाद बुधवार को एक बार फिर बढ़ोत्तरी देखने को मिली।

नई दिल्ली। Coronavirus latest update. कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में मंगलवार को आई गिरावट के बाद बुधवार को एक बार फिर बढ़ोत्तरी देखने को मिली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को कोरोना वायरस से संबंधित आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में संक्रमण के 23950 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 333 लोगों की मौत हुई है। इन नए मरीजों के बाद कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 1,00,99,066 हो गए हैं। हालांकि कोरोना का संक्रमण बढ़ने के साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।

Recommended Video

    Coronavirus in India: 24 घंटे में देश में Covid के 23,950 नए केस दर्ज, 333 की मौत | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देश के अलग-अलग राज्यों में अभी तक कोरोना वायरस के 96,63,382 मरीज ठीक हो चुके हैं, जिसके बाद एक्टिव केस 2,89,240 बचे हैं। देश में मरीजों का रिकवरी रेट भी बढ़कर 95 फीसदी के पार पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि औसत तौर पर देखा जाए तो पिछले 7 हफ्तों में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट देखने को मिली है, जो एक राहत की बात है। करीब साढ़े पांच महीने के बाद कोरोना वायरस के एक्टिव केस भी 3 लाख से कम हो गए हैं।

    इन राज्यों में कोरोना वायरस के केस सबसे ज्यादा
    स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि फिलहाल जिन राज्यों में कोरोना वायरस के ज्यादा केस मिल रहे हैं, उनमें मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और केरल शामिल है। वहीं, देश में कोरोना वायरस की टेस्टिंग बड़े पैमाने पर जारी है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक कोरोना वायरस के कुल 16,42,68,721 सैंपल टेस्ट हो चुके हैं, जिनमें से 10,98,164 सैंपल टेस्ट पिछले 24 घंटों के भीतर हुए हैं। आपको बता दें कि देश में कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर भी बड़े पैमाने पर तैयारी चल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक जनवरी में कोरोना वायरस वैक्सीन देने का पहला चरण शुरू किया जा सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+