देश में धीरे-धीरे कम हो रहे हैं कोविड-19 के मामले, बीते 24 घंटों में सामने आए 6,809 नए मरीज
देश में धीरे-धीरे कम हो रहे हैं कोविड-19 के मामले, बीते 24 घंटों में सामने आए 6,809 नए मरीज
नई दिल्ली, 04 सितंबर: देश में कोरोना का खतरा अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। लेकिन कोरोना वायरस के मामलों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार (04 सितंबर) को साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 6,809 नए मामले दर्ज किए हैं। इस दौरान बीते एक दिन में कोरोना से 8,414 लोग रिकवर हुए हैं। देश में कोरोना रिकवरी रेटों में भी बढ़ोतरी हुई है।

देश में अब तक कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 4,44,56,535 है। वहीं कोरोना से रिकवर हुए कुल मामलों की संख्या 4,38,73,430 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 55,114 हो गए हैं। वहीं, देश में अब कोरोना वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 5,27,991 है। भारत में कोरोना महामारी के कारण पहली मौत मार्च 2020 में हुई थी। देश में 04 सितंबर को दैनिक सकारात्मकता दर 2.12 प्रतिशत दर्ज की गई है।
देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 2,13,20,43,050 है। इससे पहले शनिवार (03 सितंबर) को भारत में कोरोना वायरस के 7,219 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि शुक्रवार 02 सितंबर को यह संख्या 6,168 थी। आकंड़े बताते हैं कि एक्टिव मरीजों संख्या में हल्की कमी आई है, क्योंकि पिछले महीने कुल सक्रिय मरीजों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई थी।












Click it and Unblock the Notifications