कोरोना अपडेट: भारत में 24 घंटे में 6,395 नए कोविड केस आए सामने, एक्टिव मरीज घटकर हुए 50,342

कोरोना अपडेट: भारत में 24 घंटे में 6,395 नए कोविड केस आए सामने, एक्टिव मरीज घटकर हुए 50,342

नई दिल्ली, 08 सितंबर: भारत में कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार (08 सितंबर) को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत ने एक दिन में 6395 नए कोरोनो वायरस केस सामने आए हैं। जिससे देश में कोरोना मामलों की संख्या 4,44,78,636 हो गई है, वहीं एक्टिव केसों की संख्या घटकर 50,342 हो गई है। देश में बीते 24 घंटों में 33 लोगों की मौत हुई है, जिसमें से केरल में अकेले 14 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना से अब तक मरने वालों की कुल संख्या 5,28,090 हो गई है।

coronavirus case

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.11 प्रतिशत शामिल है, जबकि कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 98.70 प्रतिशत हो गई है। 24 घंटों की अवधि में कोरोना एक्टिव केसलोएड में 252 मामलों की गिरावट दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दैनिक सकारात्मकता दर (पॉजिटिविटी रेट) 1.96 प्रतिशत और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1.88 प्रतिशत दर्ज की गई है। कोरोना डेथ रेट 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई। कोरोना से अब तक कुल रिकवरी 4,39,00,204 हो गई है।

भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 2,14,27,81,911 है। वहीं बीते 24 घंटों में 36 लाख 31 हजार 977 वैक्सीन डोज दी गई है। भारत का कोविड-19 टैली 7 अगस्त 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़ा पार कर गया था। भारत ने 4 मई 2021 को दो करोड़, पिछले साल 23 जून को तीन करोड़ और इस साल 25 जनवरी को चार करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+