फिर आज 12 हजार से अधिक आए कोरोना केस, एक्टिव केसों की संख्या 76 हजार के पार

फिर आज 12 हजार से अधिक आए कोरोना केस, एक्टिव केसों की संख्या 76 हजार के पार

नई दिल्ली, 20 जून: देश में कोरोना वायरस के केस लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार 20 जून को फिर 12 हजार से अधिक केस सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना के 12,781 नए केस सामने आए हैं। वहीं 18 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। बीते 24 घंटों में 8,537 लोग कोविड-19 से रिकवर हुए हैं। देश में महाराष्ट्र, केरल और दिल्ली से अधिक केस सामने आ रहे हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Updates: 24 घंटे में 12,781 नए केस, 18 लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी |*News
    देश में एक्टिव केसों की संख्या 76 हजार के पार

    देश में एक्टिव केसों की संख्या 76 हजार के पार

    देश में एक्टिव केसों की संख्या 76,700 से अधिक है। सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.17 प्रतिशत शामिल है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोरोना रिकवरी रेट 98.62 प्रतिशत दर्ज की गई है। 24 घंटे में कोरोना के एक्टिव केसों में 4,366 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है।

    क्या है देश में कोरोना की स्थिति

    क्या है देश में कोरोना की स्थिति

    देश में कोरोना से अब तक कुल मौतों का आंकड़ा 5 लाख 24 हजार 873 है। वहीं कोरोना से कुल हुई रिकवरी की संख्या 4,27,07,900 है। वहीं कोरोना के कुल संक्रमण केसों की संख्या 4,33,09,473 तक पहुंच गई है। मंत्रालय ने कहा कि दैनिक सकारात्मकता दर 2.89 प्रतिशत और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 2.50 प्रतिशत दर्ज की गई।

    महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में 4 हजार से अधिक केस, एक की मौत

    महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में 4 हजार से अधिक केस, एक की मौत

    महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र में रविवार (19 जून) को 4 हजार कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। जिसमें से मुंबई में अकेले 2,087 नए केस सामने आए हैं। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में 3,085 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। वहीं 23,746 सक्रिय मामले रह गए हैं। अब तक कुल रिकवरी संख्या 77,64,117 है। वहीं राज्य में कोरोना के कुल संक्रमण केस 79,35,749 है। रविवार को कुल 41,823 परीक्षण किए गए थे। राज्य में अब तक परीक्षण किए गए नमूनों की संख्या बढ़कर 8,16 03,506 हो गई है।

    दिल्ली में 1,530 नए कोरोना केस, पॉजिटिविटी रेट 8.41%

    दिल्ली में 1,530 नए कोरोना केस, पॉजिटिविटी रेट 8.41%

    रविवार को दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 1,530 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए। वहीं एक्टिव केसों की संख्या 5,542 है। बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के लिए 8.41 प्रतिशत की सकारात्मकता दर देखी गई है।


    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+