कोरोना मामलों में बीते 24 घंटों में 43 फीसदी गिरावट, 1247 नए केस दर्ज, एक मरीज की हुई मौत

कोरोना मामलों में बीते 24 घंटों में 43 फीसदी गिरावट, 1247 नए केस दर्ज, एक मरीज की हुई मौत

नई दिल्ली, 19 अप्रैल: भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के दैनिक आंकड़ों में 43 फीसदी की गिरावट देखी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रलाय के मंगलवार (19 अप्रैल) के आंकड़ों के मुताबिक भारत ने पिछले 24 घंटों में 1247 ताजा कोविड 19 मामले दर्ज किए हैं, जिसमें कल से लगभग 43 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान देश में कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है और 928 लोग डिस्चार्ज हुए हैं।

देश में एक्टिव केसों की संख्या 11 हजार 860

देश में एक्टिव केसों की संख्या 11 हजार 860

देश में फिलहाल कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 11 हजार 860 है, जो कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है। वहीं कोरोना से होने वाली कुल मौतों का आकड़ा 5 लाख 21 हजार 966 है। देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 4,30,45,527 है। वहीं कुल रिकवरी अब तक 4,25,11,701 हुई है।

देश में 186.72 करोड़ लगाई गई वैक्सीन डोज

देश में 186.72 करोड़ लगाई गई वैक्सीन डोज

देश में अब तक 186.72 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई गई है। कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,86,72,15,865 है। भारत में 19 दिसंबर 2020 को कोरोना के एक करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं देश ने 4 मई को दो करोड़ मामलों और पिछले साल 23 जून को तीन करोड़ के आंकड़े को भी पार कर लिया था।

Recommended Video

    Corona के बढ़ते मामलों के बीच क्या फिर लगेगा Lockdown? | वनइंडिया हिंदी
    देश में कोरोना रिकवरी रेट 98.76 फीसदी

    देश में कोरोना रिकवरी रेट 98.76 फीसदी

    इस दौरान देश में दैनिक सकारात्मकता दर कल 0.31 प्रतिशत से बढ़कर 0.83 हो गई। साप्ताहिक सकारात्मकता दर में मामूली वृद्धि देखी गई क्योंकि यह वर्तमान में 0.32 प्रतिशत है। देश में कोरोना वायरस रिकवरी रेट 98.76 फीसदी है।

    क्यों बढ़ गए थे अचानक कोरोना मामले?

    क्यों बढ़ गए थे अचानक कोरोना मामले?

    देश ने सोमवार 2,183 नए कोरोनो वायरस संक्रमण दर्ज किए थे। वहीं रविवार के मामले में 1,150 मामलों की गिनती से 89.8 प्रतिशत की छलांग लगाई थी। हालांकि सरकार ने बताया कि सोमवार के मामलों में उछाल केरल की वजह से देखी गई थी क्योंकि केरल ने सोमवार को पांच दिनों के अंतराल के बाद अपने राज्य-स्तरीय कोविड डेटा की सूचना दी थी।

    केंद्र ने कहा कि पांच दिनों के अंतराल के बाद राज्य की रिपोर्टिंग के आंकड़ों ने भारत के प्रमुख महामारी निगरानी संकेतकों जैसे कि डेली टेली, मौतों और सकारात्मकता दर को बढ़ा दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+