Covid19 India:44 दिनों में सबसे कम 1.86 लाख नए कोरोना मामले, 2.59 लाख मरीज हुए ठीक

Covid19 India:44 दिनों में सबसे कम 1.86 लाख नए कोरोना मामले, 2.59 लाख मरीज हुए ठीक

नई दिल्ली, 28 मई: भारत में कोरोना वायरस के दैनिक आंकड़ों में गिरावट जारी है। शुक्रवार (28 मई) को बीते 24 घंटे कोरोना वायरस के 1,86,364 नए मामले सामने आए हैं, जो देश में 44 दिनों बाद कोविड-19 के सबसे कम नए मामले सामने आए। वहीं पिछले 24 घंटे में 2,59,459 कोविड-19 से ठीक हो गए हैं। इन सब के बीच कोरोना से हो रही मौतों के मामलों में कोई गिरावट नहीं आ रही है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 से 3,660 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना से अब तक 3,18,895 लोगों की मौत हुई है।

Recommended Video

    Coronavirus India update: पिछले 24 घंटे में 1,86,364 new COVID19 cases, 3660 मौतें । वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    देश में 23.43 लाख कोरोना एक्टिव केसों की हुई संख्या

    पिछले 24 घंटों में एक्टिव केसों की संख्या में 76,755 की कमी हुई है। जिसके बाद देश में अब कोरोना सक्रिय मामलों की कुल संख्या 23,43,152 हो गई है। देश में कोरोना से अब तक 2,48,93,410 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,75,55,457 हो गई है।

    कोरोना रिकवरी रेट और पॉजिटिविटी रेट पर राहत की खबर

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में रिकवरी रेट बढ़कर 90.34 फीसदी हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 10.42 प्रतिशत है। और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 9.00% है। लगातार चार दिनों से कोविड-19 पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत से भी कम है।

    20.57 लाख को लगी कोविड वैक्सीन

    देश में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक 20,57,20,660 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 29,19,699 लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन लगी है।

    भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक देश में अब तक 33,90,39,861 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है। जिसमें में बीते 24 घंटे में 20,70,508 सैंपल टेस्ट किए गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+