देश में कम हो रहे कोरोना से मौत के मामले, बीते 24 घंटों में 861 नए केस, 6 मरीजों की गई जान
देश में कम हो रहे कोरोना से मौत के मामले, बीते 24 घंटों में 861 नए केस, 6 मरीजों की गई जान
नई दिल्ली, 11 अप्रैल: देश में कोरोना से होने वाले दैनिक आंकड़े और मौत के आंकड़े दोनों में गिरावट जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार (11 अप्रैल) को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 861 नए संक्रमण केस दर्ज किए गए हैं। वहीं बीते 24 घंटों में कोविड-19 से 06 मरीजों की मौत हुई है। इन एक दिन में 929 मरीज कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो गए हैं।

कोरोना से अब तक 5.21 लाख की गई जान
देश में एक्टिव केसों की कुल संख्या 11,058 हो गई है, मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.03 प्रतिशत शामिल है। देश में कोरोना के कुल मामले 4,30,36,132 है। वहीं देश में कोरोना से हुई कुल मौतों का आंकड़ा 5,21,691 है।
देश में कोरोना रिकवकी रेट 98.76 प्रतिशत है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,85,74,18,827 करोड़ है।
भारत में कैसे बढ़े कोरोना के आंकड़े
भारत में कोविड-19 टैली 7 अगस्त 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख पार कर गया था। यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर गया था। 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गया। देश ने 4 मई को दो करोड़ और पिछले साल 23 जून को तीन करोड़ का आंकड़ा पार किया था।
अब देश में 18 से 59 वर्ष के लोगों को कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज दी जा रही है। 10 अप्रैल से देश के सभी प्राइवेट वैक्सीन सेंटर में 18 साल से अधिक उम्र के लोग, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है और उसके 9 महीने बाद वह बूस्टर शॉट्स लगवा सकते हैं।
केंद्र ने घोषणा की थी कि कोविड के टीके की एहतियाती खुराक 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को निजी टीकाकरण केंद्रों पर 10 अप्रैल से उपलब्ध होगी।












Click it and Unblock the Notifications