Coronavirus: दिल्ली से राहत की खबर, लगातार तीसरे दिन एक हजार से कम नए केस

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली (Delhi) में कोरोना वायरस (Coronavirus) कम होता दिख रहा है। गुरुवार को लगातार तीसरे दिन राजधानी में एक हजार से कम नए कोरोना के केस आए हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में कोरोना की स्थिति संतोषजनक है और धीरे-धीरे कंट्रोल में आ रही है। सत्येंद्र जैन ने कहा, कल दिल्ली में कोविड के 871 पॉजिटिव मामले सामने आए। वहीं पॉजिटिविटी दर 0.99 प्रतिशत यानी 1 प्रतिशत से कम थी। लगातार तीन दिन से 1000 से कम मामले आ रहे हैं। संक्रमण काफी दिनों से 2 प्रतिशत से नीचे चल रहा है, जो कि एक राहत की बात है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Delhi के Health Minister Satyendra Jain ने कहा ये | वनइंडिया हिंदी
    Coronavirus update in delhi Health Minister Satyendar Jain says last three days less than 1000 cases have surfaced per day

    दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 871 नए मामले आए हैं जबकि 18 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है प्रशासन ने बुधवार को बताया कि आज लगातार तीसरे दिन शहर में 1,000 से कम नए मामले आए हैं। मंगलवार को 939 नए मामले आए थे जबकि सोमवार को 803 नए मामले आए थे। 17 अगस्त (787 मामले) के बाद नए केसों की यह सबसे कम संख्या है।

    दिल्ली में के कुल मामलों की संख्या 6,19,618 हो गई है। इसमें कोरोना वायरस संक्रमण के 8,003 एक्टिव मामले हैं। वहीं, अब तक कुल 6,01,268 मरीज इस महामारी से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही अब तक मरने वालों की संख्या 10,347 हो गई है।

    वहीं देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 24,712 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 1,01,23,778 हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में 312 लोगों की मौत के बाद देश में अब तक इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर एक लाख 46 हजार 756 हो गई है। फिलहाल देशभर में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 2,83,849 है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+