113 दिन अस्पताल में भर्ती रहकर दी कोरोना को मात, डिस्चार्ज होने पर खुद डिप्टी सीएम पहुंचे लेने

गुजरात: सबसे ज्यादा समय अस्पताल में रहने वाले कोरोना मरीज को मिली छुट्टी, तीन महीने तो वेंटिलेटर पर रहे

Coronavirus update: गुजरात के अहमदाबाद में कोरोना संक्रमण की चपेट में आए शख्स को 113 दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिली है। ये किसी कोरोना मरीज के अस्पताल में रहने के का सबसे लंबा समय माना जा रहा है। शुक्रवार को 113 दिन बाद जब कोरोना से ठीक होकर 59 साल के देवेंद्र परमार डिस्चार्ज हुए तो गुजरात के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री नितिन पटेल उनसे मिलने खुद अस्पताल पहुंचे।

26 अगस्त को हुए थे भर्ती

26 अगस्त को हुए थे भर्ती

देवेंद्र परमार को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद 26 अगस्त को अहमदाबाद के सोला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद से शुक्रवार तक यानी करीब चार महीने (113 दिन) वो अस्पताल में थे। इस दौरान ज्यादातर समय उनकी हालत भी गंभीर ही बनी रही। अस्पताल में गुजारे 113 दिनों में से 90 दिन वो वेंटिलेटर पर रहे, यानी तीन महीने तक उन्होंने वेंटिलेटर पर सांस लिया। (तस्वीर- इंडियन एक्सप्रेस)

रोज होती थी 75 लीटर ऑक्सीजन की जरूरत

रोज होती थी 75 लीटर ऑक्सीजन की जरूरत

देवेंद्र परमार के परिवार ने बताया है कि उनके फेफड़े काफी कमजोर हो गए थे और एक समय ऐसा था जब उन्हें 75 लीटर ऑक्सीजन की जरूरत होती थी। 90 दिनों तक वो वेंटिलेटर पर रहे। सितंबर के आखिर में उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आया और फिर धीरे धीरे उनकी तबियत में सुधार होने लगा लेकिन फेफड़ों की परेशानी के चलते उन्हें रिकवर करने में समय लगा। आखिर शुक्रवार को डॉक्टरों ने उनको डिस्चार्ज करने का फैसला किया और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अस्पताल आए डिप्टी सीएम

अस्पताल आए डिप्टी सीएम

देवेंद्र परमार जब डिस्चार्ज होकर बाहर आए तो डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री पटेल ने कहा कि सबसे लंबे समय तक कोरोना का उपचार कराने वाले मरीज के स्वस्थ होने पर आज अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। यह गुजरात में किसी भी कोविड रोगी के लिए सबसे लंबे समय तक अस्पताल में रुकने का मामला है और शायद देश में भी ऐसा ही हो। डॉक्टरों ने जो काम किया है, उसके लिए सोला सिविस अस्पताल का पूरा स्टाफ का वो अभिनंदन करते हैं। पटेल ने कहा कि किसी प्राइवेट अस्पचाल में इलाज करा पाना देवेंद्रभाई के लिए मुश्किल हो जाता लेकिन सरकारी अस्पताल में उनका मुफ्त इलाज किया गया है।

ये भी पढ़ें- रेमो डिसूजा अस्‍पताल से हुए डिस्‍चार्ज, ये वीडियो शेयर कर कोरियोग्राफर ने शुभचिंतकों को बोला Thanku

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+