रेमो डिसूजा अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, ये वीडियो शेयर कर कोरियोग्राफर ने शुभचिंतकों को बोला Thanku
रेमो डिसूजा अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, वीडियो शेयर कर कोरियोग्राफर ने शुभचिंतकों को बोला Thanku
Choreographer and filmmaker Remo D'Souza Health update: कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता रेमो डिसूजा को कुछ दिनों पहले दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्हें 11 दिसंबर, 2020 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी हार्ट सर्जरी की गई थी। अस्पताल से डिस्चार्ज होकर सकुशल घर पहुंचने के बाद रेमो ने सोशल मीडिया पर एक बहुत ही प्यारा वीडियो भी साझा किया और अपने शुभचिंतकों को उनकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद दिया है।

रेमो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्लो-मोड वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्हें रंगीन गुब्बारे के पीछे छिपे देखा जा सकता है। वो सामाने आते ही लोगों को अपने ठीक होने का संकेत देते हुए अगूंठा दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। अपने प्रशंसकों के साथ वीडियो साझा करते हुए, उन्होंने लिखा, "मैं आप सभी के प्यार, प्रार्थनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देता हूं।
सेलेब्स ने रेमो के ठीक होने पर जताई खुशी
वीडियो पोस्ट करने के तुरंत बाद, कई सेलेब्स ने रेमो के स्वस्थ होने पर खुशी जाहिर करते हुए कमेंट लिखे है। टाइगर श्रॉफ ने लिखा, "समय पहले से ज्यादा मजबूत होने का समय"। वहीं ancer स्ट्रीट डांसर 3 डी 'के अभिनेता वरुण धवन ने अपने पोस्ट पर दिल का इमोजी भेजा है और श्रद्धा कपूर ने लिखा "योद्धा रेमो सर। बॉबी देओल ने भी मुस्कुराते हुए और दिल के इमोजी पोस्ट भेजते हुए खुशी जाहिर की है। कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने लिखा, "इस खबर ने मेरा दिन बना दिया! अपने प्रियजनों के साथ आपको सुरक्षित घर पर देखकर बहुत खुशी हुई! लव एन पॉजिटिव हीलिंग वाइब्स टू यू भाई! इससे पहले, धर्मेश, आमिर अली और अन्य लोगों को अस्पताल में जाकर रेमो का हाल लिया था।












Click it and Unblock the Notifications