Coronavirus Update: पिछले 24 घंटों में देशों में कोरोना के 9102 नए मामले, 20 लाख लोगों को लगा टीका

Coronavirus Update: देश में कोरोना वायरस के नए मामलों की संख्या अब धीरे-धीरे कम हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9102 नए मामले सामने आए हैं जबकि 15901 लोग कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना से 117 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 153387 तक पहुंच चुकी है। देश में कोरोना संक्रमित सक्रिय मामलों की बात करें तो अब यह संख्या 177266 है।

corona

Recommended Video

      Coronavirus India Update : 24 घंटे में 9,102 नए कोरोना मामले दर्ज,117 की मौत | वनइंडिया हिंदी

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जनवरी को देश में कोरोना वायरस के टीकाकरण अभियान की शुरुआत की, यह दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है। इस अभियान के तहत देश में अभी तक 2023809 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। अभी तक देश में 193062694 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। इसमे से 725577 सैंपल्स को सोमवार को टेस्ट किया गया है।

      देश की राजधानी की बात करें तो यहां सोमवार को कोरोना के सबसे कम मामले सामने आए हैं। पिछले नौ महीनों में दिल्ली मे सोमवार को सबसे कम मामले सामने आए हैं और कोरोना पॉजिटिव दर 0.31 फीसदी हो गई है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना के 148 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी माह में ऐसा चौथी बार है जब कोरोना के मामले दिल्ली में 200 से कम आए हैं। दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 6.34 लाख है, जबकि 10813 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। सोमवार को दिल्ली में कोरोना के कुल सक्रिय मामले 1694 थे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+