Covid19: आज फिर 3 हजार से अधिक आए कोरोना मामले, एक्टिव केस 19 हजार के पार
Covid19: आज फिर 3 हजार से अधिक आए कोरोना मामले, एक्टिव केस 19 हजार के पार
नई दिल्ली, 01 मई: देश में रविवार (01 मई) को फिर से कोरोना वायरस के मामले 3 हजार से अधिक आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना वायरस के 3,324 नए केस सामने आए हैं। वहीं बीते एक दिन में 2,876 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। इसी दौरान बीते 24 घंटों में कोरोना से 40 लोगों की मौत हुई है। शनिवार को देश में 3,688 मामले दर्ज किए गए थे, कल की तुलना में रविवार के केसों में थोड़ी गिरावट है।
Recommended Video

देश में एक्टिव केसों की संख्या 19 हजार के पार
देश में कोरोना एक्टिव मामले पिछले दिन के 18,684 से आज 19,092 हो गए हैं। दैनिक सकारात्मकता दर भी 0.71 प्रतिशत हो गई है। बीते 24 घंटों में 40 मौतों में से 36 अकेले केरल से हैं। बाकी कर्नाटक में दो मौतें हुईं जबकि दिल्ली और महाराष्ट्र में एक-एक मौत हुई हैं।

देश में कोरोना से अब तक 5.23 लाख
देश में कोरोना से अब तक 5 लाख 23 हजार 843 केस सामने आए हैं। वहीं कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4,30,79,188 है। देश में कोरोना से हुई कुल रिकवरी अब तक 4,25,36,253 है। वैक्सीनेशन आंकड़ें की बात करें तो देश में अब तक 1,89,17,69,346 करोड़ वैक्सीन डोज दी जा चुकी है।

दिल्ली में बढ़ रहे हैं कोरोना केस
दिल्ली में ताजा कोरोना के मामलों की संख्या लगातार दो दिनों तक 1,500 के आंकड़ों से ऊपर रही है। शनिवार के स्वास्थ्य बुलेटिन में 1,520 मामले दर्ज किए गए हैं। लगभग 30,000 परीक्षणों के साथ, सकारात्मकता दर भी दो दिनों के लिए 5 प्रतिशत से अधिक रही।












Click it and Unblock the Notifications