कम हुए कोरोना के दैनिक मामले, पिछले एक दिन में मिले 22272 नए मरीज

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है।

नई दिल्ली। Coronavirus latest news. देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को कोरोना वायरस से जुड़े आंकड़े जारी करते हुए बताया कि देश में पिछले 24 घंटों के भीतर संक्रमण के 22272 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान कोरोना वायरस के कारण 251 लोगों की मौत हुई है। नए मामले मिलने के बाद कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 1,01,69,118 हो गए हैं, जबकि मृतकों की संख्या 1,47,343 तक पहुंच गई है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update : 24 घंटे में कोरोना के 22,273 नए केस, 251 की मौत | वनइंडिया हिंदी
    Coronavirus

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अभी तक देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस के 97,40,108 मरीज ठीक हो चुके हैं, जिनमें से 22,274 लोग पिछले 24 घंटों के भीतर ठीक हुए हैं। इन मरीजों के ठीक होने के बाद देश में फिलहाल एक्टिव केस 2,81,667 बचे हैं। गौरतलब है कि इन दिनों ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर भी दुनिया के कई देशों में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक हमारे देश में इस नए कोरोना वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है।

    वैक्सीन को लेकर अगले हफ्ते शुरू होगा ड्राई रन
    आपको बता दें कि कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण को लेकर भी सरकार की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। शुक्रवार को इस बारे में जानकारी देते हुए सरकार ने बताया कि टीकाकरण को लेकर अगले हफ्ते देश के चार राज्यों- आंध्र प्रदेश, असम, गुजरात और पंजाब में ड्राई रन का आयोजन किया जाएगा। ड्राई रन के दौरान इन राज्यों में जिले के अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण को लेकर सारी तैयारियां सुनिश्चित की जाएंगी। देश में इस समय सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक की कोरोना वायरस वैक्सीन अपने ट्रायल के अंतिम चरण में हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+