भारत में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, देश में इस साल एक दिन में सबसे अधिक 35,871 नए मामले, 172 मौतें

भारत में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, देश में इस साल एक दिन में सबसे अधिक 35,871 नए मामले, 172 मौतें

कोरोना वायरस भारत अपडेट: भारत में कोरोना वायरस के इस साल एक दिन में सबसे अधिक 35,871 नए मामले सामने आए हैं और 172 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले बुधवार (17 मार्च) को भारत में कोविड-19 के एक दिन में 28,903 नए मामले सामने आए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार (18 मार्च) को सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे में 35,871 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद देश में कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,14,74,605 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटे में वायरस से संक्रमित 172 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद मौतों की संख्या 1,59,216 हो गई है।

coronavirus

Recommended Video

    Coronavirus India Update: COVID-19 के पिछले 24 घंटे में 35,871 नए केस, 172 की मौत | वनइंडिया हिंदी

    फिलहाल देश में कोराना एक्टिव मामलों की संख्या 2,52,364 है। जो कुल मामलों का 2.05 प्रतिशत है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 से 17,741 मरीज ठीक हुए हैं। जिसके बाद कोरोना से ठीक होकर डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,10,63,025 हो गई है।

    देश में लगातार 7वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे पहले 13 दिसंबर 2020 को 24 घंटे में कोविड-19 के 30,254 नए मामले सामने आए थे।

    कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच देश में वायरस संक्रमित मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर में गिरावट आई है। अब देश में रिकवरी रेट 96.56 प्रतिशत है। वहीं कोविड-19 से देश में मृत्यु दर 1.39 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अभीतक जिन लोगों की देश में कोरोना से मौत हुई है, उसमें से 70 फीसदी से ज्यादा मरीज अन्य बीमारियों से पीड़ित थे।

    देश में अबतक कितने लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन?

    देश में कुल 3,71,43,255 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। भारत में एक मार्च 2021 से कोरोना वैक्सीनेशन अभियान राउंड-2 की शुरुआत हुई थी। जिसके तहत 60 वर्ष के पार और 45 साल से अधिक उम्र के लोग जो किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, उनका टीकाकरण किया जा रहा है। इससे पहले देश में 16 जनवरी 2021 से कोरोना टीकाकरण अभियान के पहले राउंड की शुरुआत हुई थी। जिसमें हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका दिया जा रहा था।

    पीएम मोदी ने ली थी कोरोना पर समीक्षा बैठक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के कुछ हिस्सों में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए बुधवार को चिंता जताई थी। पीएम मोदी ने कोविड-19 के फैलने से रोकने के लिए राज्यों को तीव्र और निर्णायक कदम उठाने का आह्वान किया है। पीएम मोदी ने इसको लेकर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सीएम के साथ बैठक की थी। पीएम मोदी ने कहा, कोरोना महामारी ने दुनिया को बताया है कि आपदाओं का असर तुरंत पूरे विश्‍व भर में फैल सकता है, वहीं दूसरी ओर ये भी सिखाया है कि आपदा से संघर्ष के लिए किस तरह से एकजुट होना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+