ओमिक्रॉन के खतरे के बीच कोरोना के 7145 नए केस मिले, लेकिन एक्टिव मामले 569 दिन बाद सबसे कम
ओमिक्रॉन के खतरे के बीच कोरोना के 7145 नए केस मिले, लेकिन एक्टिव मामले 569 दिन बाद सबसे कम
नई दिल्ली, 18 दिसंबर: भारत में दक्षिण अफ्रिका के मिले कोरोना वायरस वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बना हुआ है। भारत में 18 दिसंबर के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 7,145 नए केस सामने आए हैं। वहीं बीते 24 घंटों में 289 लोगों की मौत हुई है और रिकवरी संख्या 8,706 मामले हैं। एक्टिव केसों की कुल संख्या 84 हजार 565 है, जो 569 दिनों में सबसे कम है। देश में कोरोना से मरने वाले कुल मरीजों की संख्या 4 लाख 77 हजार 158 है। वहीं कुल रिकवरी 3,41,71,471 है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,36,66,05,173 है।
Recommended Video

देश में कोरोना वायरस के केस पिछले 51 दिनों से15 हजार से कम हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में एक्टिव केस कुल संक्रमणों का 0.24 प्रतिशत शामिल है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। देश में कोरोना रिकवरी रेट 98.38 प्रतिशत दर्ज की गई है। जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है।
100 से अधिक हुए ओमिक्रॉन के केस
भारत में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 100 से भी अधिक मामले हैं। शुक्रवार (17 दिसंबर) को ओमिक्रॉन के भारत में 113 केस हो गए हैं। इन सभी केसों में ओमिक्रॉन के हल्के लक्षण हैं। ओमिक्रॉन के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र और कर्नाटक में हैं। ओमिक्रॉन के सबसे पहले मामले दक्षिण अफ्रीका में मिले थे।












Click it and Unblock the Notifications