Coronavirus Update: पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13788 नए मामले, 145 की मौत

Coronavirus Update: देशभर में कोरोना वायरस की रोकधाम के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, इसी कड़ी में 16 जनवरी को प्रधानमंत्री ने कोरोना की वैक्सीन की शुरुआत की। कोरोना की वैक्सीन की शुरुआत के साथ ही संक्रमण के मामलो में पिछले कुछ दिनों से गिरावट दर्ज की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13788 नए मामले सामने आए हैं जबकि 145 लोगों की मौत हो गई है। अच्छी बात यह है कि कोरोना से हर रोज बड़ी संख्या में लोग ठीक होकर अपने घर वापस जा रहे है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update : देश में 24 घंटे में मिले कोरोना के 13,788 मरीज,145 की मौत वनइंडिया हिंदी
    corona

    स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से 14457 लोग घर जा चुके हैं। देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की बात करें तो अब यह संख्या 208012 है जबकि अभी तक कोरोना ने देश में 152419 लोगों की जान ले ली है। पिछले एक हफ्ते के आंकड़ों पर नजर डालें तो कोरोना के मामलों में 16.6 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। लगातार दसवे हफ्ते में कोरोना के नए मामलों में गिरावट देखने को मिली है। देश में कोरोना की शुरुआत के 18 हफ्ते हो चुके हैं।

    जनवरी में 11-17 के बीच की बात करें तो कोरोना के नए मामले 10500 सामने आए थे जोकि जून 15-21 के बाद सबसे कम है। पिछले हफ्ते इस संख्या में और कमी दर्ज की गई है और यह घटकर 126043 तक पहुंच गई है। लिहाजा दिसंबर 14-20 की तुलना में जनवरी माह में कोरोना के मामलों में 17.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। सात दिन के औसत की बात करें तो हर दिन तकरीबन 15020 नए कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। हफ्ते में कोरोना से मरने वालों की औसत संख्या की बात करें तो इसमे भी गिरावट देखने को मिली है। कोरोना से मरने वालों की संख्या में 16.6 फीसदी की गिरावट आई है। इस हफ्ते कोरोना से 1259 लोगों की मौत हुई है जबकि पिछले हफ्ते 1509 लोगों की कोरोना ने जान ले ली थी ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+