Coronavirus Update: पिछले 24 घंटों में कोरोना के 11831 नए मामले

Coronavirus Update: देश में कोरोना से संक्रमितों की संख्या हर रोज बढ़ रही है। लेकिन अच्छी खबर यह है कि जितने लोग हर रोज संक्रमित हो रहे हैं तकरीबन उतने ही लोग हर रोज कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज भी हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 11831 नए मामले सामने आए हैं जबकि 11904 लोग कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामले 148609 हो गए हैं।

Recommended Video

      Coronavirus India Update : 24 घंटे में 11831 नए Covid 19 केस,84 लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी
      corona

      देश में अभी कोरोना संक्रमण के कुल 10838194 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 10534505 लोग ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। अभी तक कोरोना से देश में 155080 लोगों की जान जा चुकी है। 16 जनवरी को देश में कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी। इसके बाद से देश में स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। अभी तक देश में 5812362 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।

      देश में कोरोना टेस्टिंग भी काफी तेज हो गई है। आईसीएमआर के अनुसार अभी तक देश में कुल 201900614 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। इसमे से 532236 लोगों का कोरोना टेस्ट 7 फरवरी को किया गया। देश में कोरोना से मरने वालों की दर में भी कमी हुई है। साप्ताहित मृत्यु 700 से कम हो चुकी है। औसतन हर रोज 100 लोगों की कोरोना से जान गई है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+