Coronavirus Update: पिछले 24 घंटों में कोरोना के 11666 नए मामले, 14301 लोग हुए डिस्चार्ज

Coronavirus Update: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की जंग लगातार जारी है। कोरोना के मामलों में अब गिरावट देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 11666 मामले सामने आए हैं, जबकि 14301 लोग कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 123 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही देश में कोरोना के कुल मरीज 10701193 हो चुके हैं, अच्छी बात यह है कि इसमे से 10373606 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की बात करें तो यह 173740 है। कोरोना से देश में अबतक कुल 153847 लोगों की मौत हो चुकी है।

corona

Recommended Video

      Coronavirus Update: पिछले 24 घंटों में कोरोना के 11666 नए मामले, 14301 लोग हुए डिस्चार्ज

      कोरोना के खिलाफ जंग में भारत को सबसे बड़ी सफलता 16 जनवरी को मिली जब भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। पूरे देश में अब लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। अभी तक देश में 2355979 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत ना सिर्फ मजबूती से लड़ रहा है बल्कि दुनिया को इस संकट के समय में मदद मुहैया करा रहा है। भारत कई देशों को कोरोना की वैक्सीन भेज चुका है।

      केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने बताया कि देश में कोरोना के कुल मामलों में से 70 फीसदी मामले महाराष्ट्र और केरल में हैं। यूके के कोरोना स्ट्रेन के देश में 153 मामले हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि देश के 147 जिलों में पिछले 7 दिनों में एक भी केस सामने नहीं आए हैं। जबकि 18 जिलों में पिछले 14 दिनों में एक भी कोरोना का मामला सामने नहीं है, जबकि 6 जिलों में पिछले 21 दिनों से एक भी केस नहीं आया है। 21 जिलों में पिछले 28 दिनों से एक भी केस सामने नहीं आया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+