दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर खुला, अब बिना पास के आ और जा सकेंगे लोग
नई दिल्ली। अनलॉक 1 का दूसरा फेज आज से शुरू हो गया है। इसी बीच दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर पाबंदी खत्म हो गई। दिल्ली से लगते गुड़गांव, फरीदाबाद और बहादुरगढ़ की सीमाएं खोल दी गई है। दिल्ली पुलिस अब आने-जाने वालों की कोई चेकिंग नहीं कर रही है। इसके साथ ही दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के भी सभी बॉर्डर खोल दिए गए हैं। आपको बता दें कि गाजियाबाद, नोएडा और गुरूग्राम से रोजाना सैकड़ों लोग दिल्ली आते जाते हैं। इसमें नौकरीपेशा और बिजनेसमैन दोनों की तरह के लोग हैं। लॉकडाउन के बाद दिल्ली के सारे बार्डर को पूरी तरह से सील कर दिया गया था। कुछ दिन दिल्ली की तरफ से बार्डर खोल दिए गए थे लेकिन बाद में कोरोना का संक्रमण बढ़ने के बाद बार्डर को फिर से बंद कर दिया गया था।













Click it and Unblock the Notifications