देश में कोरोना वायरस के कारण पिछले 24 घंटों में 27 लोगों की मौत

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का संक्रमण भारत में बढ़ता ही जा रहा है। देश में अभी तक 4067 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। वहीं, कोरोना वायरस के कारण देश में पिछले 24 घंटों में 27 मरीजों की मौत हो गई है। कोरोना वायरस के कारण ये एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें हैं, जिनमें महाराष्ट्र में सबसे अधिक 13 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों में हुई इन मौतों के बाद देश में इस वायरस से मरने वालों की संख्या 109 पहुंच गई है।

Recommended Video

    Coronavirus : Patients की संख्या चार हजार के पार, 24 घंटे में 13 मौत, 693 Positive | वनइंडिया हिंदी
    Coronavirus: Toll reaches 100 with 27 deaths reported in last 24 hours

    महाराष्ट्र में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है, जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या 500 से अधिक पहुंच गई है। पूरे देश में पिछले 12 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 490 मामले सामने आए हैं। वहीं, 292 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। ये जानकारी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा दी गई। गुजरात में अबतक कोरोना के 122 मामले सामने आए हैं जबकि राज्य में 11 लोगों की इस वायरस के संक्रमण की वजह से मौत हो चुकी है।

    भोपाल में कल रात कोरोना वायरस के कारण 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। भोपाल में ये पहली मौत है। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस के कारण अबतक कुल 15 मौतें हो चुकी हैं। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमण के 503 केस सामने आए हैंं। वहीं, इस वायरस के कारण दिल्ली 7 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा यूपी में 227 केस सामने आए हैं जिसमें दो लोगों की मौत हो चुकी है।

    तमिलनाडु में 485 केस सामने आए हैं जबकि केरल में 306 केस सामने आए हैं। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात के लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद ये आंकड़े तेजी से बढ़े हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या के 30 फीसदी मामले तबलीगी जमात से जुड़े हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+