Covid-19 update: देश में बीते 24 घंटों में 2430 नए मामले दर्ज, 17 मरीजों की हुई मौत
Covid-19 update: देश में बीते 24 घंटों में 2430 नए मामले दर्ज, 17 मरीजों की हुई मौत
COVID-19 cases in India: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,430 नए मामले दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार (15 अक्टूबर) को साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में दैनिक कोरोना आंकड़े 2,430 दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटों में 17 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। 14 अक्टूबर को दर्ज किए गए 2,678 कोरोना मामले के बाद आज मामूली गिरावट आई है। भारत में फिलहाल कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 98.76 प्रतिशत तक पहुंच गई।

कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 26,618
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना के कुल एक्टिव मामले बढ़कर 26,618 हो गए हैं। कल पंजीकृत सक्रिय मामले लगभग 26,583 थे। 24 घंटे में कोविड-19 एक्टिव मामलों में 35 केस बढ़े हैं। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.06 प्रतिशत शामिल है।

कोरोना से देश में अब तक कितनी मौतें हुईं?
कोरोना के कारण बीते 24 घंटों में 17 लोगों की मौत हुई है, जिसमें से 9 की मौत केरल में हुई। देश में अब कोरोना वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 5,28,874 है। भारत में कोरोना महामारी के कारण पहली मौत मार्च 2020 में हुई थी। कोरोना से कुल ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4,40,70,935 है। देश में कोरोना मामलों की कुल संख्या 4,46,26,427 हो गई।

कोरोना डेली पॉजिटिविटी रेट 1.01 फीसदी
कोरोना डेली पॉजिटिविटी रेट 1.01 फीसदी दर्ज की गई है। वहीं साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1.07 प्रतिशत है। देश में कोरोना डेथ रेट 1.19 प्रतिशत है। कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक देश में 219.27 करोड़ कोविड टीकों की खुराक दी जा चुकी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में अब तक कोरोना के लिए कुल 89,83,57,195 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं बीते 24 घंटों में 2,41,707 सैंपल टेस्ट किए गए।












Click it and Unblock the Notifications