देश में 24 घंटों के भीतर मिले कोरोना के 67 हजार से ज्यादा केस, कुल मामले 73 लाख के पार हुए

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का कहर थम नहीं रहा है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 67,708 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 680 मरीजों की मौत हुई है। अब देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 73,07,098 हो गई है, जिसमें 8,12,390 सक्रिय मामले, 63,83,442 रिकवर मामले और 1,11,266 मौतें शामिल हैं। भारत का डबलिंग टाइम तेजी से बढ़कर 70.4 दिन हो गया है, जो अगस्त महीने के बीच में 25.5 दिन था। वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) का कहना है कि 14 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 9,12,26,305 सैंपल टेस्ट किए गए हैं, जिनमें से 11,36,183 सैंपल बुधवार को टेस्ट किए गए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update : कुल मामले 73 लाख पार, 24 घंटे में दर्ज हुए 67,708 केस | वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coronavirus cases on thursday, total coronavirus cases on thursday, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on thursday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    कहां कितने मामले?

    मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 8 नए मामले सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 2,220 है, जिसमें 112 सक्रिय मामले और 2,108 डिस्चार्ज हो चुके मामले शामिल हैं। दिल्ली में 3,324 नए मामले, 44 मौतें और 2,867 रिकवर मामले दर्ज किए गए हैं। कुल मामले 3,17,548 हो गए हैं, जिसमें 5,898 मौतें और 2,89,747 रिकवरी शामिल हैं। सक्रिय मामले 21,903 हैं। पश्चिम बंगाल में 3,677 नए मामले, 3,096 डिस्चार्ज और 64 मौतों दर्ज हुई हैं। राज्य में कुल मामले बढ़कर 3,05,697 हो गए हैं, जिनमें 2,68,384 डिस्चार्ज मामले, 31,505 सक्रिय मामले और 5,808 मौतें शामिल हैं।

    कर्नाटक में 9,265 नए मामले, 8, 662 डिस्चार्ज मामले और 75 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामले बढ़कर 7,35,371 हो गए हैं, जिनमें 1,13,987 सक्रिय मामले, 6,11,167 डिस्चार्ज और 10,198 मौतें शामिल हैं। महाराष्ट्र में 10,552 नए मामले, 19,517 रिकवरी और 158 मौतें दर्ज की गई हैं। अब कुल मामले 15,54,389 हो गए हैं, जिनमें 13,16,769 डिस्चार्ज, 1,96,288 सक्रिय मामले और 40,859 मौतें शामिल हैं। हरियाणा में 1,205 नए मामले, 1,324 डिस्चार्ज और 13 मौतें दर्ज की गई हैं। जिससे कुल मामले बढ़कर 1,45,507 हो गए हैं, जिनमें 10,187 सक्रिय मामले, 1,33,706 रिकवर मामले और 1,614 मौतें शामिल हैं।

    पंजाब में 549 नए मामले, 970 डिस्चार्ज और 31 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामले 1,25,760 हो गए हैं, जिनमें 1,14,075 डिस्चार्ज, 7,760 सक्रिय मामले और 3,925 मौतें शामिल हैं। चंडीगढ़ में एक दिन के भीतर 72 नए मामले, 12 डिस्चार्ज मामले और 2 मौतें दर्ज की गई हैं। मामलों की कुल संख्या अब 13,403 है, जिनमें 1085 सक्रिय मामले, 12,119 रिकवर मामले और 199 मौतें शामिल हैं। जम्मू और कश्मीर में 701 नए कोविड-19 मामले, 816 रिकवरी और 12 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामले 85,409 हो गए हैं, जिनमें 74,318 रिकवरी, 9,739 सक्रिय मामले और 1,352 मौतें शामिल हैं।

    राजस्थान में 2,021 नए कोविड-19 मामले, 2,541 डिस्चार्ज और 15 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में अब कुल 21,711 सक्रिय मामले, 1,41,805 डिस्चार्ज मामले और मरने वालों का आंकड़ा 1,694 है। हिमाचल प्रदेश में 98 नए मामले और 168 रिकवरी दर्ज की गई है। राज्य में कुल मामले 17,860 हो गए हैं, जिसमें 250 मौतें, 15,153 रिकवरी और 2,436 सक्रिय मामले शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में 2,778 नए मामले, 3,736 डिस्चार्ज मामले और 41 मौतें दर्ज की गई हैं। अब राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,44,711 हो गई है, जिसमें 36,898 सक्रिय मामले, 4,01,306 डिस्चार्ज मामले और 6,507 मौतें शामिल हैं।

    कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच फ्रांस में कर्फ्यू का ऐलान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+