एक दिन में कोरोना के 70 हजार से ज्यादा केस सामने आए, कुल मामले 69 लाख के पार

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 70,496 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 964 मरीजों की मौत हुई है। अब देश में कुल कोरोना मामले 69,06,152 हो गए हैं, जिसमें 8,93,592 सक्रिय मामले 59,06,070 रिकवर मामले और 1,06,490 मौतें शामिल हैं। देश में लगातार तीन हफ्तों से नए रिकवर मामलों की संख्या, नए कोरोना मामलों से अधिक आ रही है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: देश में कुल केस 69 लाख के पार, 24 घंटे में 70496 नए मरीज | वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on thursday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    कहां कितने मामले?

    मिजोरम में एक दिन में 7 कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ कुल कोरोना मामलों की संख्या 2,157 हो गई है, जिसमें से 220 मामले सक्रिय हैं। महाराष्ट्र में 13,395 नए कोविड-19 मामले, 358 मौतें और 15,575 डिस्चार्ज सामने आए हैं। राज्य में कुल मामले बढ़कर 14,93,884 हो गए हैं, जिनमें 39,430 मौतें और 11,96,441 डिस्चार्ज मामले शामिल हैं। सक्रिय मामले 2,41,986 हैं। मुंबई में 2823 नए मामले, 2933 डिस्चार्ज और 48 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामले 2,22,761 हो गए हैं, जिसमें 1,86,675 डिस्चार्ज और 9293 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 24,789 है।

    कर्नाटक में 10,704 नए कोविड मामले, 9,613 डिस्चार्ज और 101 मौतें दर्ज की गई हैं। यहां कुल मामले 6,79,356 हो गए हैं, जिनमें 5,52,519 डिस्चार्ज और 9,675 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 1,17,143 है। पंजाब में 930 नए मामले और 29 मौतें दर्ज की गई हैं, जिससे कुल मामलों की संख्या 1,21,716 हो गई है, जिसमें 10,775 सक्रिय मामले और 3,741 मौतें शामिल हैं। उत्तराखंड में 400 नए कोविड मामले सामने आए हैं। कुल मामले 53,359 हो गए हैं, जिसमें 7,849 सक्रिय मामले, 44,535 रिकवरी और 702 मौतें शामिल हैं।

    राजस्थान में 2138 नए मामले और 15 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामले 1,52,605 हो गए हैं, जिनमें 1605 मौतें और 21,382 सक्रिय मामले शामिल हैं। चंडीगढ़ में 102 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यहां 1,392 सक्रिय मामले, 186 मौतों और 11,344 डिस्चार्ज मामलों के साथ कुल मामलों की संख्या 12,922 हो गई है। जम्मू और कश्मीर में 696 नए मामले, 1336 रिकवरी और 9 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामले 81,793 हो गए हैं, जिनमें 11,482 सक्रिय मामले, 69,020 रिकवरी और 1291 मौतें शामिल हैं। तमिलनाडु में 5088 नए मामले, 5718 डिस्चार्ज और 68 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामले बढ़कर 6,40,943 हो गए हैं, जिनमें 5,86,454 डिस्चार्ज और 10,052 मौतें शामिल हैं।

    केरल में पिछले 24 घंटों में 5,445 नए मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में 90,579 सक्रिय मामले और रिकवर हो चुके लोगों की संख्या 1,67,256 है। ओडिशा में एक दिन के भीतर 3,144 नए मामले, 3,144 रिकवरी और 16 मौत दर्ज की गई हैं। अब यहां कुल मामलों की संख्या 2,44,142 हो गई है, जिसमें 2,13,672 रिकवरी, 940 मौत और 29,443 सक्रिय मामले शामिल हैं।

    वायु प्रदूषण में मामूली वृद्धि भी कोरोना वायरस को कर देगी ज्यादा खतरनाक, एम्स निदेशक ने किया आगाह

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+