देश में 24 घंटों के भीतर मिले कोरोना के 74 हजार से ज्यादा केस, कुल मामले 66 लाख के पार

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का कहर अब भी नहीं थमा है। हालांकि पहले के मुकाबले मामलों में थोड़ी कमी देखने को मिल रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 74,442 नए मामले सामने आए हैं और 903 मरीजों की मौत हुई है। अब पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 66,23,816 हो गई है, जिसमें 9,34,427 सक्रिय मामले, 55,86,704 रिकवर मामले और 1,02,685 मौतें शामिल हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कहा, 4 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 7,99,82,394 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 9,89,860 सैंपल रविवार को टेस्ट किए गए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update : कुल केस 66 लाख के पार,24 घंटे में 74,442 नए मामले | वनइंडिया हिंदी
    देश में कोरोना वायरस का कहर अब भी नहीं थमा है। हालांकि पहले के मुकाबले मामलों में थोड़ी कमी देखने को मिल रही है।

    कहां कितने मामले?

    मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। यहां कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,120 हो गई है, जिसमें 313 सक्रिय मामले और 1,807 डिस्चार्ज हो चुके मामले शामिल हैं। झारखंड में 933 नए मामले, 907 रिकवरी और 9 मौतें दर्ज हुई हैं। इसी के साथ कुल मामले 87,210 हो गए हैं, जिसमें 75,531 रिकवरी, 743 मौतें और 10,936 सक्रिय मामले शामिल हैं। असम में 756 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल कोरोना मामले 1,86,200 हो गए हैं, जिसमें 1,50,773 डिस्चार्ज, 34,675 सक्रिय मामले और 749 मौतें शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश में 156 नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में कुल मामले 15,851 हो गए हैं, जिनमें 3,273 सक्रिय मामले, 12,341 रिकवरी और 212 मौतें शामिल हैं।

    मध्य प्रदेश में 1,720 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 1,35,638 है, जिसमें 19,372 सक्रिय मामले, 1,13,832 रिकवरी और 2,120 मौतें शामिल हैं। उत्तराखंड में 1419 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यहां कुल मामले 51,481 हो गए हैं। महाराष्ट्र में एक दिन के भीतर 13,702 नए मामले मिले हैं और 326 मरीजों की मौत हुई है। अब यहां कुल मामलों की संख्या 14,43,409 हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 38,084 है। राज्य में अब तक 11,49,603 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि सक्रिय मामले 255,281 हैं।

    वहीं मुंबई शहर में 2,109 नए मामले और 48 मौतें दर्ज की गई हैं। जिससे सक्रिय मामलों की संख्या 28,904 हो गई है और मरने वालों की संख्या बढ़कर 9,105 हो गई है। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 5226 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। अब प्रदेश में रिकवर होने के बाद डिस्चार्ज हुए लोगों की कुल संख्या 3,62,052 है। सक्रिय मामले 46385 हैं। राजधानी दिल्ली में एक दिन के भीतर कोरोना के 2,683 नए मामले सामने आए हैं और 38 मौत हुई है। जिससे कुल मामलों की संख्या 2,90,613 हो गई है। अब मृतकों की संख्या 5510 हो चुकी है। वहीं 2,60,350 लोग ठीक हो गए और सक्रिय मामलों की संख्या 24,753 है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+