कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 64 लाख के करीब, एक दिन में मिले 81 हजार से अधिक केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का कहर अब भी जारी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में 81,484 नए मामले सामने आए हैं और 1,095 मरीजों की मौत हुई है। अब देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 63,94,069 हो गई है, जिसमें 9,42,217 सक्रिय मामले, 53,52,078 रिकवर मामले और 99,773 मौतें शामिल हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 1अक्टूबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 7,67,17,728 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10,97,947 सैंपल गुरुवार किए गए।

Recommended Video

    Corona India Update : कुल मामले 64 लाख के करीब,एक दिन में 81 हजार से ज्यादा केस | वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on thursday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    कहां कितने मामले?

    मिजोरम में पिछले 24 घंटे में 31 नए मामले सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 2,049 हो गई है, जिसमें 328 सक्रिय और 1,721 डिस्चार्ज मामले शामिल हैं। गुजरात में 1351 नए मामले, 1334 डिस्चार्ज और 10 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामले बढ़कर 1,38,745 हो गए हैं, जिनमें 1,18,565 डिस्चार्ज और 3463 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामले 16,717 हैं। चंडीगढ़ में 119 नए मामले और 2 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामलों की संख्या 12057 हो गई, जिसमें 1884 सक्रिय मामले और 164 मौतें शामिल हैं। पंजाब में 1,317 नए मामले और 45 मौतें दर्ज की गई, जिससे कुल मामलों की संख्या 1,15,151 हो गई है, जिसमें 15,763 सक्रिय मामले और 3,451 मौतें शामिल हैं।

    मध्य प्रदेश में 2,041 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 1,30,088 हो गई है, जिसमें 20,473 सक्रिय मामले, 1,07,279 रिकवरी और 2,336 मौतें शामिल हैं। महाराष्ट्र में 16,476 नए मामले, 394 मौतें और 16,104
    डिस्चार्ज दर्ज किए गए हैं। राज्य में कुल मामले बढ़कर 14,00,922 हो गए हैं, जिनमें 37,056 मौतें और 11,04,426 डिस्चार्ज शामिल हैं। सक्रिय मामले 2,59,006 हैं। मुंबई के धारावी इलाके में 16 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इलाके में कोविड मामलों की कुल संख्या 3,192 है, जिसमें 170 सक्रिय मामले और 2,731 डिस्चार्ज शामिल हैं। तमिलनाडु में 5,688 नए मामले, 5,516 रिकवरी और 66 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामले 6,03,290 हो गए हैं, जिनमें 5,47,335 रिकवरी, 9,586 मौतें और 46,369 सक्रिय मामले शामिल हैं।

    केरल में 8,135 नए मामले, 2,828 रिकवरी और 29 मौतें दर्ज की गई हैं। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 72,339 है। राजस्थान में 2,193 नए मामले, 1,953 डिस्चार्ज और 14 मौतें दर्ज की गई हैं। मामलों की कुल संख्या अब 1,37,485 हो गई है, जिनमें 20,807 सक्रिय मामले, 1,14,135 डिस्चार्ज और 1,500 मौतें शामिल हैं। दिल्ली में एक दिन में 3,037 नए मामले, 3,167 रिकवरी और 40 मौतें दर्ज की गई हैं। राष्ट्रीय राजधानी में कुल मामले 2,82,752 हो गए हैं, जिसमें 2,50,613 रिकवरी और 5,401 मौतें शामिल हैं। वहीं सक्रिय मामले 26,738 हैं। यूपी में पिछले 24 घंटों में कोविड के 4095 नए मामले सामने आए हैं और 4444 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। अब प्रदेश में रिकवर होने के बाद डिस्चार्ज हुए लोगों की कुल संख्या 3,46,859 है। सक्रिय मामले 50,378 हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+