देश में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटों के भीतर मिले 82 हजार से अधिक नए केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में 82,170 नए मामले सामने आए हैं और 1,039 मरीजों की मौत हुई है। अब देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 60,74,703 हो गई है, जिसमें 9,62,640 सक्रिय मामले, 5,01,6521 रिकवर मामले और 95,542 मौतें शामिल हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update : कुल मरीज 60 लाख के पार,24 घंटे में 82,170 नए केस | वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on thursday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 27 सितंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 7,19,67,230 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 7,09,394 सैंपल रविवार को टेस्ट किए गए। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय का कहना है कि भारत में कोरोना वायरस से ठीक हुए मामलों की कुल संख्या 50 लाख के पार पहुंच गई है। पिछली 10 लाख रिकवरी सिर्फ 11 दिन में हुई हैं।

    कहां कितने केस?

    मिजोरम में पिछले 24 घंटे में 43 नए मामले सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 1,908 हो गई है, जिसमें 535 सक्रिय और 1,373 डिस्चार्ज मामले शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश में 195 नए मामले और 629 रिकवरी दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामले 14,191 हो गए हैं, जिनमें 10,339 रिकवरी और 170 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामले 3,657 हैं। गुजरात में 1411 नए मामले, 1231 डिस्चार्ज और 10 मौतें दर्ज हुई हैं। राज्य में कुल मामले 1,33,219 हो गए हैं, जिनमें 1,13,140 डिस्चार्ज, 3,419 मौतें और सक्रिय मामले शामिल 16,660 हैं। झारखंड में 974 नए मामले, 958 रिकवरी और 9 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामले 79,909 हैं, जिसमें 66,797 रिकवरी और 679 मौतें शामिल हैं। वहीं सक्रिय मामले 12,433 हैं।

    राजधानी दिल्ली में 3292 नए कोविड-19 मामले, 3739 रिकवरी 42 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामले 2,71,114 हो गए हैं, जिसमें 2,36,651 रिकवरी और 5235 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामले 29,228 हैं। महाराष्ट्र में एक दिन में 18,056 नए मामले, 380 मौतें और 13,565 डिस्चार्ज दर्ज किए गए हैं। राज्य में कुल मामले बढ़कर 13,39,232 हो गए हैं, जिनमें 35,571 मौतें और 10,30,015 डिस्चार्ज शामिल हैं। सक्रिय मामले 2,73,228 हैं। हरियाणा में 1515 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 1,23,782 हो गई है, जिनमें 1,05,990 डिस्चार्ज और 1307 मौतें शामिल हैं। वहीं सक्रिय मामले 16,485 हैं।

    पंजाब में 1458 नए मामले, 50 मौतें और 2299 डिस्चार्ज दर्ज किए गए हैं। राज्य में कुल मामले बढ़कर 1,10,106 हो गए हैं, जिनमें 88,312 रिकवरी और 3238 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामले 18,556 हैं। उत्तराखंड में 764 मामले और 813 डिस्चार्ज दर्ज किए गए हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 47,045 हो गई है, जिसमें 35,462 रिकवरी और 574 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामले 10,799 हैं। मणिपुर में 248 नए मामले और 195 रिकवरी दर्ज की गई हैं। इसी के साथ यहां कुल मामले 10,299 हो गए हैं, जिसमें 7,776 रिकवर मामले, 64 मौतें और 2,359 सक्रिय मामले शामिल हैं। राजस्थान में 2,084 नए मामले, 1,837 डिस्चार्ज मामले और 15 मौतें दर्ज हुई हैं। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,28,859 हो गई है, जिसमें 19,700 सक्रिय मामले, 1,06,671 डिस्चार्ज मामले और 1,411 मौतें शामिल हैं।

    राजस्थान में नहीं थम रहा कोरोना वायरस का कहर, सीएम अशोक गहलोत ने संवाद में मांगे रोकथाम के सुझाव

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+