देश में 58 लाख से अधिक हुए कोरोना के कुल मामले, 24 घंटों में मिले 86 हजार से ज्यादा केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस महामारी का कहर नहीं थम रहा है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 86,052 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 1,141 मरीजों की मौत हुई है। अब देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 58,18,571 है, जिसमें 9,70,116 सक्रिय मामले, 47,56,165 रिकवर मामले और 92,290 मौतें शामिल हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 14 घंटे में 86,052 नए केस दर्ज, कुल आंकड़ा 58 लाख पार | वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on thursday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय का कहना है कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 13.80 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए हैं। देश में कोरोना वायरस के 75 फीसदी नए मामले 10 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) का कहना है, 24 सितंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 6,89,28,440 सैंपल टेस्ट किए गए हैं, जिनमें से 14,92,409 सैंपल गुरुवार को टेस्ट किए गए हैं।

    कहां कितने मामले?

    पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 19,164 नए कोविड-19 मामले, 17,184 रिकवरी और 459 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामलों की संख्या 12,82,963 हो गई है, जिनमें 2,74,993 सक्रिय मामले, 9,73,514 डिस्चार्ज और 34,345 मौतें शामिल हैं। दिल्ली में 3,834 नए मामले, 3,509 रिकवरी और 36 मौतें दर्ज की गई हैं। यहां कुल मामले 2,60,623 हो गए हैं, जिसमें 2,24,375 रिकवरी, 31,125 सक्रिय मामले और 5,123 मौतें शामिल हैं। जम्मू और कश्मीर में 1,104 नए मामले और 1,549 रिकवरी दर्ज की गई हैं, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में कुल मामले 68,614 हो गए हैं, जिसमें 48,079 रिकवरी और 1,084 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामले 19,451 हैं।

    तमिलनाडु में 5,692 नए मामले, 5,470 रिकवरी और 66 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामले 5,63,691 हो गए हैं, जिसमें 5,08,210 रिकवरी, 9,076 मौतें और 46,405 सक्रिय मामले शामिल हैं। केरल में 6,324 नए मामले, 3,168 रिकवरी और 21 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 45,919 है। राजस्थान में 1,981 नए मामले, 1,965 रिकवरी और 15 मौतें दर्ज की गई हैं। अब कुल मामले 1,22,720 हो गए हैं, जिनमें 1,02,330 रिकवरी, 1,397 मौतें और 18,993 सक्रिय मामले शामिल हैं।

    उत्तर प्रदेश में 1,53,458 सैंपल्स की जांच की गई है। अब तक प्रदेश में कुल 91,45,828 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। यहां अब तक 3,17,611 लोग पूरी तरह ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। रिकवरी रेट 82.19 फीसदी है। वहीं 5366 संक्रमित लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 61,300 है, इनमें से 31,751 लोग होम आइसोलेशन में हैं। हिमाचल प्रदेश में 61 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे राज्य में कुल मामले 13,110 हो गए हैं, जिनमें 3,771 सक्रिय मामले, 9,172 रिकवरी और 141 मौतें शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+