देश में 24 घंटों के भीतर मिले कोरोना वायरस के 86 हजार से ज्यादा नए केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 54.87 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटों में 86,961 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 1,130 मरीजों की मौत हुई है। अब देश में कुल मामले 54,87,581 हैं, जिसमें 10,03,299 सक्रिय मामले, 43,96,399 रिकवर मामले और 87,882 मौत शामिल हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, 20 सितंबर तक कुल 6,43,92,594 सैंपल्स टेस्ट किए गए हैं, जिनमें रविवार को टेस्ट किए गए 7,31,534 सैंपल्स भी शामिल हैं। कुल रिकवरी के मामले में भारत दुनिया के अन्य देशों से आगे निकलकर शीर्ष स्थान पर बना हुआ है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में 86961 नए केस दर्ज, कुल आंकड़ा 54 लाख के पार | वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on thursday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    कहां कितने मामले?

    मिजोरम में 7 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं। कुल कोरोना मामलों की संख्या 1,585 है। सक्रिय मामलों की संख्या 583 है जबकि 1002 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। राज्य में अब तक मौत की कोई सूचना नहीं है। पश्चिम बंगाल में 3,177 नए मामले और 61 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामले 2,25,137 हो गए हैं, जिसमें 1,95,972 डिस्चार्ज, 24,806 सक्रिय मामले और 4,359 मौतें शामिल हैं। मध्य प्रदेश में 2,579 नए मामले, 27 मौतें और 2216 रिकवरी दर्ज की गई है। राज्य में कुल मामले 1,05,644 हो गए हैं, जिनमें 1,970 मौतें और 81,374 रिकवरी शामिल हैं। सक्रिय मामले 22,300 हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 20,598 नए कोविड मामले, 26,408 डिस्चार्ज और 455 मौतें दर्ज की गई हैं, जिससे कुल मामले 12,08,642 हो गए हैं, जिनमें 8,84,341 डिस्चार्ज, 32,671 मौतें और 2,91,238 सक्रिय मामले शामिल हैं।

    गोवा में 407 नए मामले, 537 रिकवरी और 9 मौतें दर्ज की गई हैं। यहां मामलों की कुल संख्या 28,429 है, जिनमें 5,781 सक्रिय मामले, 22,297 रिकवरी और 351 मौतें शामिल हैं। जम्मू और कश्मीर में 1,457 नए कोविड-19 मामले, 692 रिकवरी और 14 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामलों की संख्या बढ़कर 63,990 हो गई है, जिसमें 40,957 रिकवरी, 1,001 मौतें और 22,032 सक्रिय मामले शामिल हैं। दिल्ली में 3812 नए मामले, 37 मौतें और 3742 रिकवरी दर्ज की गई हैं। राष्ट्रीय राजधानी में कुल मामले 2,46,711 हो गए हैं, जिनमें 4,982 मौतें और 2,09,632 रिकवर मामले शामिल हैं। उत्तराखंड में 878 नए मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में कुल मामले बढ़कर 40,963 हो गए हैं, जिनमें 27,828 रिकवरी और 491 मौतें शामिल हैं।

    आंध्र प्रदेश में एक दिन के भीतर 7,738 नए मामले, 10,608 रिकवरी और 57 मौतें दर्ज की गई हैं। यहां कुल मामले 6,25,514 हो गए हैं, जिनमें 5,41,319 रिकवरी, 5,359 मौतें और 78,836 सक्रिय मामले शामिल हैं। केरल ने 4,696 नए मामले दर्ज किए गए हैं। अब सक्रिय मामलों की कुल संख्या 39,415 है। अब तक रिकवर मामलों की संख्या 95,702 है।

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कोरोना वायरस पर दी अहम जानकारी, 4 वैक्सीन एडवांस स्टेज पर

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+