एक बार फिर टूटा कोरोना वायरस का रिकॉर्ड, 24 घंटों में मिले 96 हजार से ज्यादा नए केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले हर किसी की चिंता बढ़ा रहे हैं। आज एक बार फिर संक्रमण के नए मामले रिकॉर्ड संख्या में दर्ज किए गए हैं और कुल मामले 45 लाख से अधिक हो गए हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों के भीतर कोरोना वायरस के 96,551 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 1,209 मरीजों की मौत हुई है। अब देश में कुल मामलों की संख्या 45,62,415 हो गई है, जिसमें 9,43,480 सक्रिय मामले, 35,42,664 रिकवर मामले और 76,271 मौत शामिल हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 96,551 नए केस दर्ज | वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on thursday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 29 दिनों में रिकवरी और डिस्चार्ज हो चुके मरीजों में 100 फीसदी से ज्यादा वृद्धि हुई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 10 सितंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 5,40,97,975 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11,63,542 सैंपल गुरुवार को टेस्ट किए गए।

    कहां कितने मामले?

    हिमाचल प्रदेश में 24 घंटों के भीतर 64 नए कोविड-19 पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में कुल मामले 8466 हैं, जिसमें 2723 सक्रिय मामले, 5666 रिकवर और 64 मौतें शामिल हैं। मध्य प्रदेश में 2,187 नए मामले और 21 मौतें दर्ज हुई हैं। कुल मामले अब 81,379 हैं जिनमें 1,661 मौतें और 18,433 सक्रिय मामले शामिल हैं। महाराष्ट्र में 23,446 नए मामले, 448 मौतें और 14,253 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। राज्य में कुल मामले बढ़कर 9,90,795 हो गए हैं और सक्रिय मामले 2,61,432 हैं। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 7042 नए मामले और 94 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल कोरोना मामले 2,92,029 हो गए हैं जिसमें 4206 मौतें और 2,21,506 डिस्चार्ज मामले शामिल हैं।

    हरियाणा में मामलों की कुल संख्या 85,944 हो गई है, जिसमें 907 मौतें और 18,332 सक्रिय मामले शामिल हैं। चंडीगढ़ में आज 283 नए कोविड-19 मामले और 3 मौतें दर्ज हुई हैं। 2573 सक्रिय मामलों, 4331 डिस्चार्ज और 80 मौतों सहित अब कुल मामलों की संख्या 6987 है। जम्मू और कश्मीर में एक दिन में 1,592 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं। जम्मू संभाग से 770 और कश्मीर संभाग से 822। कुल मामलों की संख्या अब 49,134 हैं, जिसमें 14,074 सक्रिय मामले, 34,215 रिकवर मामले और 845 मौतें शामिल हैं।

    उत्तराखंड में 1,015 मामलों के साथ कोरोना मामलों की कुल संख्या 28,226 हो गई है, जिसमें 377 मौतें और 18,783 रिकवरी शामिल हैं। पुडुचेरी में 452 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं और 6 मौतें हुई हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 18,536 हो गई है, जिसमें 13,389 रिकवरी और 353 मौतें शामिल हैं। ओडिशा में कोविड-19 के 3,991 नए मामले, 3110 रिकवरी और 11 मौत दर्ज की गई हैं। अब कुल मामले 1,39,121 हैं, जिसमें 1,05,295 रिकवर, 33,182 सक्रिय मामले और 591 मौत शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+