नहीं थम रहा कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटों में 69921 नए मरीज और 819 की मौत

देश में अभी तक 36 लाख से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले चुके कोरोना वायरस का कहर फिलहाल थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है।

नई दिल्ली। देश में अभी तक 36 लाख से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले चुके कोरोना वायरस का कहर फिलहाल थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। मंगलवार को देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस के 69,921 नए मरीज सामने आए। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, इन नए मरीजों के साथ देश में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 36,91,167 हो चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना वायरस ने 819 मरीजों की जान ली है और मृतकों की संख्या बढ़कर 65,288 हो गई है।

Recommended Video

    Coronavirus India : देश में कुल मरीज 36,91,166,24 घंटे में दर्ज हुए 69,921 नए केस | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    हालांकि देश में अभी तक कोरोना वायरस के 28,39,883 मरीज ठीक हो चुके हैं और फिलहाल एक्टिव केस 7,85,996 हैं। आपको बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच देश में अनलॉक-4 भी लागू हो चुका है। अनलॉक-4 में जहां 7 सितंबर से मेट्रो सेवाओं को बहाल करने के लिए हरी झंडी मिल चुकी है, वहीं स्कूल-कॉलेजों को फिलहाल बंद ही रखा गया है।

    9वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों को मिली छूट
    हालांकि गाइडलाइन में कहा गया है कि कंटनेमेंट जोन से बाहर 9वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्र अपने परिजनों की सहमति के बाद शिक्षकों से मार्गदर्शन लेने के लिए स्कूल जा सकते हैं। इसके अलावा 21 सितंबर से सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, खेल आदि से जुड़े समारोहों की अनुमति होगी, लेकिन एक छत के नीचे अधिकतम 100 लोग मौजूद रह सकेंगे।

    आज से दिल्ली में सीरो सर्वे शुरू
    वहीं, दिल्ली में लोगों के अंदर एंटीबॉडी का पता लगाने के लिए तीसरा सीरोलॉजिकल सर्वे भी आज से शुरू हो रहा है। दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि 1 से 5 सितंबर के बीच करीब 17 हजार लोगों पर यह सर्वे किया जाएगा। दिल्ली में पहला सीरोलॉजिकल सर्वे 27 जून से 10 जुलाई के बीच किया गया था। इस दौरान सर्वे में भाग लेने वाले 22.86 फीसदी लोगों के अंदर Sars-CoV-2 के खिलाफ विकसित हुई एंडीबॉडी का पता चला था। इसके बाद 1 अगस्त से 7 अगस्त के बीच दूसरा सीरोलॉजिकल सर्वे हुआ और इसमें 29.1 फीसदी लोगों के अंदर एंटीबॉडी मिली।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+