स्वरा भास्कर का पीएम मोदी पर तंज- मंदिर वहीं बन रहा है, अस्पताल में बेड मांग कर ना करें उनको शर्मिंदा
स्वरा भास्कर का पीएम मोदी पर तंज, मंदिर बन रहा है, उनसे अस्पताल और बेड पर सवाल कर ना करें शर्मिंदा
नई दिल्ली, 19 अप्रैल: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के साथ ही अस्पतालों की बदहाली भी सामने आ रही है। देशभर के अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन ना होने की समस्याओं का सामना मरीजों को करना पड़ रहा है। इसको लेकर फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। स्वरा ने कहा है कि जिस सरकार की प्राथमिकता में मंदिर है, उससे बेड या दवाई का सवाल क्यों किया जा रहा है।

मंदिर वहीं बन रहा है...
स्वरा भास्कर कोरोना की स्थिति को लेकर लगातार केंद्र की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तौर तरीकों की आलोचना कर रही हैं। स्वरा भास्कर ने सोमवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- मंदिर वहीं बन रहा है। अस्पताल में बेड मांगकर शर्मिंदा ना करें। धन्यवाद... स्वरा ने लिखा है कि उनको व्हाट्सऐप पर ये मैसेज लिखा है। स्वरा भास्कर की ये पोस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Recommended Video

स्वरा की मां भी हो गई हैं कोरोना संक्रमित
स्वरा भास्कर की मां भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। स्वरा ने ट्वीट कर लिखा है- ये (कोरोना) हमारे घर भी आ गया है। मेरी मां और कुक कोविड संक्रमित हो गए हैं, उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब हम दिल्ली के घर में ही आइसोलेट हैं। आप सब भी घर पर रहें और सभी जरूरी एहतियात बरतें।

तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले
देश में कोरोना केस काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में लगातार दो लाख से नए मामले हर रोज आ रहे हैं। सोमवार को लगातार पांचवें दिन दो लाख से ज्यादा केस आए हैं। आज 2.73 लाख से अधिक नए मामले सामने आए वहीं 1,619 मौतें दर्ज की गई। इसके बाद देश में अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,50,61,919 हो गया है। अब तक कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 1,78,769 हो गई है। देश में फिलहाल कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 19,29,329 है।
देश में क्यों इतनी तेजी से फैल रहा है कोरोना संक्रमण, ICMR डीजी ने बताई ये तीन वजह












Click it and Unblock the Notifications