कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में ये समस्या बन सकती है बड़ी चुनौती
नई दिल्ली। पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस का सामना कर रही है। इस संकट से बचने के लिए सबसे ज्यादा जोर एहतियात बरतने पर दिया जा रहा है। लगातार विशेषज्ञ इस बात पर जोर दे रहे हैं कि घर से बाहर निकलने पर मास्क और दस्ताने पहनकर निकलें। बाहर किसी की छुई चीज को ना छुएं। इस सबके चलते मास्क और पीपीई किट्स की मांग तेजी से बढ़ी है। एक रिसर्च में कहा गया है कि पीपीई की मांग में वृद्धि, खाने की पैकिंग पर जोर और सिंगल यूज पानी की बोतलों की बढ़ी मांग ने प्लास्टिक कचरे में बहुत वृद्धि की है, जो चिंताजनक है।

अचानक बढ़ कचरा बन सकता है चुनौती
टेक्सास में बेकर इंस्टीट्यूट फॉर पब्लिक पॉलिसी में एनर्जी एक्सपर्ट रिचेल मैडेल ने एक ब्लॉग में इस समस्या की ओर ध्यान दिलाया है। कहा गया है कि कोरोनावायरस महामारी के दौरान प्लास्टिक कचरे में वृद्धि चिंचाजनक है। उन्होंने कहा है कि इसका आने वाले समय में काफी खराब प्रभाव हो सकता है। इस समय प्लास्टिक कचरे के बढ़ने की बड़ी वजह इसको भी माना है कि लॉकडाउन की वजह से वो सभी संस्थाएं और फैक्ट्रियां काम नहीं कर रही हैं जो रिसाइकिलिंग के काम में लगी हैं।

अचानक खास किस्म का कचरा बढ़ा
विशेषज्ञों का कहना है कि रिसाइकिलिंग ना होने और बहुत सारी प्लास्टिक की चीजों के इस्तेमाल बढ़ने का प्रभाव ये हो रहा है कि कचरा अचानक से बढ़ रहा है। अमेरिका में ही करीब 50 फीसदी रीसाइक्लिंग कार्यक्रमों को महामारी से संबंधित सुरक्षा के चलते फिलहाल बंद कर दिया गया है। रिसाइकिलिंग का उद्योग में पहले ही बहुत सी चुनौतियों से जूझ रहा है। ऐसे में कोरोना संकट के साथ उसके लिए रास्ता मुश्किल होने जा रहा है।

दुनिया में बढ़ता जा रहा कोरोना का खतरा
भारत और दुनियाभर के ज्यादातर देशों में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 941 नए केस आए हैं और 37 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद गुरुवार को भारत में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 12,380 हो गई है। अब तक 414 मौतें इस वायरस के चलते हो चुकी हैं। 10,477 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 1,489 को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है दुनिया में इस वायरस से पीड़ितों की संख्या अब बीस लाख को पार कर गई है। दुनियाभर में अब तक 20,82,370 लोगों में संक्रमण पाया जा चुका है। इससे अब तक एक लाख 34 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका दुनिया का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश है। अमरीका में 28,527 मौतें कोरोना से हुई हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा हैं।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications