Coronavirus: संकट की घड़ी में आगे आया शिरडी साईं ट्रस्ट, सीएम रिलीफ फंड में दिए 51 करोड़ रुपए

नई दिल्ली। श्रीसाईंबाबा संस्थान ट्रस्ट, शिरडी ने महाराष्ट्र सीएम रिलीफ फंड में 51 करोड़ रुपए दिए हैं। साईं ट्रस्ट ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए महाराष्ट्र सरकार को ये पैसा दिया है। महाराष्ट्र देश के उन राज्यों में है जो कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित 130 लोगों के मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र में मंगलवार से कर्फ्यू लगा हुआ है।

कोरोना से कैसे बचें, कोरोना का क्या है इलाज, साईंबाबा संस्थान ने दिए 51 करोड़, Saibaba Sansthan Shirdi donate 51 Crore, CORONAVIRUS, Maharashtra, shirdi, कोरोना वायरस, महाराष्ट्र, शिरडी, दान

कोरोना के खिलाफ जंग में आम लोग भी अपनी और से मदद कर रहे हैं। वहीं अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोग भी सामने आ रहे हैं। गुरुवार को ही फिल्म प्रभास ने चार करोड़ रुपए पीएम और सीएम फंड में दान किए हैं। सीआरसीएफ के कर्मचारी एक दिन की सैलरी दान कर चुके हैं। तेलंगाना के सभी कर्मचारी एक दिन का वेतन सीएम रिलीफ फंड में दे चुके हैं। क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने 25 लाख रुपए दिए हैं।

दूसरी और कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या देश में 700 से ऊपर पहुंच चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में फिलहाल देश में अब तक कोरोना के कुल 724 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 640 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 66 मरीज अस्पताल से ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं 18 लोगों की अब तक कोरोना की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। कोरोना के संक्रमण को काबू किया जा सके इसके लिए पूरे देश में 21 दिन तक लॉकडाउन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 मार्च से पूरे देश में लॉकडाउन का ऐलान किया है।

कोरोना वायरस से दुनिया भर में संक्रमित लोगों की संख्या 5 लाख 33 हजार हो गई है। अब तक दुनिया में 24 हजार लोगों की मौत इस वायरस के संक्रमण से हो चुकी है। कई देशों में कोरोना बुरी तरह से कहर बरपा रहा है। फ्रांस, अमेरिका, ईरान में लगातार मौतें हो रही हैं। स्पेन में गुरुवार को 718 लोगों की मौत इस वायरस की वजह से हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+