MP:शिवराज ने साझा की 'अग्निपथ' की तर्ज पर लिखी कविता- 'शत्रु ये अदृश्य है विनाश इसका लक्ष्य है...........'

नई दिल्ली- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक कविता शेयर किया है, जो हरिवंश राय बच्चन की रचना 'अग्निपथ' की तर्ज पर पुलिस के लोगों ने लिखी है। इसके जरिए, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए किसी को लक्षमण रेखा नहीं पार करने और सोशल डिस्टेंसिंग की आवश्यकता को समझाने की कोशिश की है।

Coronavirus-Shivraj shared a poemEnemy is invisible; Destruction is its goal

बता दें कि मध्य प्रदेश के 52 में से 18 जिले इस वक्त कोविड-19 के संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें इसके लिए भोपाल, इंदौर और उज्जैन जैसे जिले पहले ही पूरी तरह सील किए जा चुके थे और गुरुवार को बाकी 15 जिलों के सारे कोरोना संक्रमित हॉटस्पॉट भी सील कर दिए गए। शुक्रवार को शिवराज सिंह चौहान ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल ऑफिस ऑफ शिवराज से लोगों को कोरोना के खतरे के प्रति आगाह करते हुए 'अग्निपथ' रचना पर आधारित होकर लिखी गई एक कविता को शेयर किया है- कविता कुछ यूं है-

"शत्रु ये अदृश्य है
विनाश इसका लक्ष्य है
कर न भूल, तू जरा भी ना फिसल
मत निकल, मत निकल, मत निकल
संतुलित व्यवहार कर
बंद तू किवाड़ कर
घर में बैठ,
इतना भी तू ना मचल
मत निकल, मत निकल,मत निकल।"

इसके बाद उन्होंने लिखा है- "देश के पुलिस बंधुओं द्वारा अग्निपथ कविता की तर्ज पर रचित उपरोक्त पंक्तियों पर प्रदेश और देश का हर नागरिक अमल कर ले, तो #COVID19 को हमारे देश और प्रदेश को छोड़कर जाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।"

बता दें कि देश में शुक्रवार सुबह तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 6,412 तक पहुंच चुकी है और 199 लोग इसकी वजह से दम भी तोड़ चुके हैं। जबकि, गुरुवार रात तक दुनिया में 15 लाख से ज्यादा इसके मरीज हो चुके थे और 90 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+