Coronavirus: सऊदी अरब ने एक फैसले से 26 लाख भारतीयों की नौकरी को संकट में डाला
नई दिल्ली- सऊदी अरब ने कोरोना संकट के नाम पर एक ही झटके में वहां काम कर रहे तकरीबन 26 लाख भारतीयों की रोजी-रोटी का संकट खड़ा कर दिया है। दरअसल, वहां के मंत्रिमंडल ने कोरोना संकट के नाम पर निजी कंपनियों को 40 फीसदी तक सैलरी कटौती की इजाजत दे दी है। इतना ही नहीं उसने निजी कंपनियों को कर्मचारियों का कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने का भी अधिकार दे दिया है। अभी इस फैसले को सऊदी सरकारी की ओर से पुष्टि होना बाकी है और जैसे ही इसपर मुहर लगती है, निजी कंपनियों को एक बड़ा मौका मिल जाएगा। असल में कोरोना वायरस के चलते इस वक्त सऊदी अरब भी बहुत ज्यादा आर्थिक दबाव में चल रहा है। उसका तेल बिक नहीं पा रहा है और उसका अंतरराष्ट्रीय मुद्दा भंडार तेजी से खाली होता जा रहा है।

प्राइवेट कंपनियों को 40 फीसदी तक सैलरी काटने की छूट
अरब के एक नामी अखबार अशराक अल अवसात ने जो खबर दी है, उससे लाखों भारतीय परिवारों को बहुत बड़ा झटका लग सकता है। इसके मुताबिक सऊदी अरब की कैबिनेट ने प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों को सैलरी में 40 फीसदी तक कटौती की अनुमति दे दी है। इतना ही नहीं उसने कोरना वायरस की वजह से पैदा हुई मुश्किल आर्थिक हालातों के मद्देनजर उन कंपनियों को कॉन्ट्रैक्ट बीच में ही तोड़ने की भी इजाजत दे दी है। अखबार के मुताबिक सऊदी अरब के मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय देश के लेबर सिस्टम में बदलाव के लिए तैयार हो गया है। इसके तहत कंपनियां अपने कर्मचारियों के असल वेतन में से 6 महीने तक 40 फीसदी कम कर सकती हैं।

कंपनियों को कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने का भी दिया अधिकार
बता दें कि सऊदी अरब दुनिया के चुनिंदा अमीर देशों में शामिल है। लेकिन, फिर उसने अपने नए आदेश से निजी कंपनियों को कोरोना वायरस महामारी के दौरान कॉन्ट्रैक्ट तोड़ देने का भी अधिकार दे दिया है। इसके लिए तीन शर्तें लगाई गई हैं। सैलरी काटने के फैसले के 6 महीने बीच चुके हों, कर्मचारी ने सभी छुट्टियां ले ली हों और कंपनियां यह साबित कर दें कि वह कोविड-19 के प्रभाव से अभी भी नई उबर पाई हैं। हालांकि, इस आदेश में इस बात का भी जिक्र है कि जो कर्मचारी दिए गए 6 महीने के समय में सालाना छुट्टी पर हैं, उन्हें भी वेतन मिलता रहेगा।

26 लाख भारतीयों की नौकरियों पर खतरा
सऊदी के मंत्रिमंडल के इस फैसले पर वहां की सरकार की ओर से पुष्टि के साथ ही नए आदेश पर अमल शुरू हो जाएगा। भारत के लिए यह चिंता की बात इसलिए है, क्योंकि वहां करीब 26 लाख भारतीय विभिन्न रोजगारों में लगे हुए हैं, जिनमें से एक बड़ी संख्या पर इस फैसले का बुरा असर पड़ने की आशंका बढ़ी गई है। इससे पहले सऊदी अरब में भारत के राजदूत आसुफ सईद भी यह आशंका जता चुके हैं कि खाड़ी देशों में काम कर रहे भारतीयों की नौकरियों पर खतरा है, जिससे भारत में वहां से आने वाली आमदनी को भी भारी नुकसान हो सकता है।

देश की कमाई पर भी लगेगा चूना
दरअसल, भारत दुनिया के उन देशों में शामल जहां प्रवासी भारतीय विदेशों से काफी धन स्वदेश भेजते हैं। पिछले साल ही ऐसे भारतीयों ने रिकॉर्ड 83 अरब डॉलर की रकम अपने वतन भेजा था। देश की इस कमाई का बहुत बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों पर ही निर्भर है, जिनमें से अब सऊदी अरब ने बहुत बड़ा ग्रहण लगाने का रास्ता तैयार कर दिया है। अगर ऐसा हुआ तो वहां से बड़ी तादाद में भारतीय नागरिक बेरोजगार होकर स्वदेश लौटेंगे और यह पहले ही मौजूद बेरोजगारों में वह भी जुड़ जाएंगे।

भारी आर्थिक दबाव से गुजर रहा है सऊदी अरब
सऊदी अरब की दिक्कत ये है कि दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक का तेल अभी कोरोना वायरस के चलते बिक नहीं रहा है और उसे बहुत भारी आर्थिक चपत लग रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक मार्च महीने में उसके विदेशी भंडार में दो दशकों बाद सबसे ज्यादा तेजी से गिरावट आई। आज स्थिति ऐसी हो चुकी है कि वह पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार बनाए रखने के लिए 26 अरब डॉलर का लोन लेने के जुगाड़ में है। वहां की सरकार पिछले कुछ दिनों से लगातार अर्थव्यवस्था को ठीक करने के लिए कठोर फैसले लेने की संकेत दे रही है।
-
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
US Iran War: कौन रुकवाएगा अमेरिका-ईरान की जंग? भारत, पाकिस्तान या तुर्की? किसे मिलेगा क्रेडिट? -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
Pakistan Petrol Diesel Price: कंगाल पाकिस्तान में ₹335 का पेट्रोल! कितने रुपए में मिल रहा है एक LPG सिलेंडर -
Hormuz Controversy: क्या हॉर्मुज में फंसे जहाजों से हो रही है वसूली? वायरल दावों पर ईरानी दूतावास ने क्या कहा -
Iran America War: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की बात,किन मुद्दों पर हुई बात -
New Labour Codes: नए श्रम कानून लागू होने से कंपनियों और कर्मचारियों पर क्या असर पड़ेगा? Explainer में समझें -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप












Click it and Unblock the Notifications